मौत के बाद 'दुल्हन' बन विदा हुई थीं ये एक्ट्रेस, आखिरी इच्छा को पति ने किया था पूरा

Smita Patil Death Anniversary: स्मिता पाटिल ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में छाई रही हैं, आज एक्ट्रेस की डेथ एनिवर्सरी है तो उन्हें याद करते हुए कुछ अनसुने किस्से सुन लेते हैं।

Smita Patil

स्मिता पाटिल सांकेतिक फोटो

Smita Patil Death Anniversary: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने छोटी उम्र में ही अपनी अलग पहचान बनाई। न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता। हम बात कर रहे हैं स्मिता पाटिल (Smita Patil) की जो सिर्फ 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। आज स्मिता की डेथ एनिवर्सरी है तो इस मौके पर उन्हें एक बार फिर से याद करते हुए उनकी लाइफ के कुछ पन्नों को पलट लेते हैं।

विज्ञापन

शादीशुदा राज बब्बर पर आया दिल

स्मिता पाटिल उस परिवार से आती हैं जो राजनीति से ताल्लुक रखता था। स्मिता के पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री थे और माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। स्मिता ने अपनी पढ़ाई मराठी माध्यम के एक स्कूल की थी। स्मिता पाटिल ने फिल्म घुंघरू के अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका दिल राज बब्बर पर आ गया था जो पहले से ही शादीशुदा थे। न सिर्फ मैरिड बल्कि राज पिता भी थे। लेकिन दोनों ने इस बात की परवाह नहीं की और वो लिवइन में रहने लगे और फिर सीक्रेट शादी भी की।

विज्ञापन

15 दिन के बच्चे की एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत

स्मिता पाटिल ने अपने एक्टिंग करियर में एक नहीं बल्कि कई सारी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई सारी हिट मूवी दी। एक्ट्रेस राज संग लिवइन में रहती थीं, और उन्होंने शादी कर ली थी।  कहा जाता है कि राज ने स्मिता के लिए अपनी बीवी और बच्चों को छोड़ दिया था। एक्ट्रेस जब  प्रेग्नेंट हुईं तो उस दौरान काफी परेशानी आई और दिक्कतों की वजह से  उनकी मौत हो गई। अपने पीछे वो सिर्फ 15 दिन के बच्चे को छोड़ गई थीं।

विज्ञापन

स्मिता की अंतिम इच्छा मेकअप आर्टिस्ट सांवत ने की पूरी

स्मिता की अंतिम इच्छा थी की मरने के बाद उनके शव को दुल्हन की तरह सजाया जाए। उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सांवत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो उन्हें अपना भाई मानती थीं। ऐसे में जब उनकी मौत हुई तो स्मिता की मां ने कहा कि तुम ही अपने द्वारा लाई मेकअप किट से उनका मेकअप करो। इस बात को सुन पहले तो वो फूट-फूटकर रोने लगे। फिर उन्होंने हिम्मत कर स्मिता का मेकअप किया और उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर उन्हें इस दुनिया से विदा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ