---विज्ञापन---

मशहूर सिंगर के निधन पर सनसनीखेज खुलासा, मौत की वजह आई सामने

Sinead O’Connor Death: मशहूर सिंगर के निधन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी मौत की वजह भी रिवील हो गई है।

---विज्ञापन---

Sinead O’Connor Death: आज कुछ देर पहले उस्ताद राशिद खान के निधन की खबर सामने आई है। म्यूजिक इंडस्ट्री पर अब मातम का साया छा गया है। आज ही दूसरी बुरी खबर सामने आ गई है। एक और मशहूर म्यूज़िशन के निधन का खुलासा हुआ है। इस खबर को सुनकर सभी को जोरदार झटका लगेगा। अब एक आयरिश संगीतकार की मौत की वजह का खुलासा हो गया है। जुलाई में Sinead O’Connor अपने साउथ लंदन के घर में बेहोश मिली थीं। जिसके बाद 56 साल की उम्र में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Hi Papa Review: क्या है 65 Roses जिस पर टिकी इमोशनल लव स्टोरी? सच्चे प्यार को समझना है तो देखें फिल्म

---विज्ञापन---

घर पर बेसुध मिली थी सिंगर

Sinead O’Connor का निधन 26 जुलाई को हुआ था। उनके परिवार ने इस खबर को कंफर्म किया कि सिंगर अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। हालांकि, उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया गया। यानी उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई। उनके परिवार ने अपने बयान में कहा था कि वो इस दुख के समय में थोड़ी प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं। उस समय पुलिस ने इस केस से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर करते हुए बताया था कि सिंगर को उसके घर पर ‘बेसुध’ पाया गया और मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने सिंगर की मौत को संदिग्ध नहीं कहा था।

Sinead O’Connor Death

मशहूर सिंगर के निधन पर खुलासा हुआ है

मौत की वजह आई सामने

अब मंगलवार को कोर्ट में कहा गया है कि Sinead O’Connor की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। जिसके बाद उनके केस की जांच बंद कर दी है। Sinead O’Connor एक सिंगर होने के साथ-साथ एक कार्यकर्ता के रूप में भी पहचानी जाती हैं। वो 1990 में रिलीज हुए अपने गाने नथिंग कंपेयर्स 2 यू के लिए सबसे ज्यादा पसंद की गईं। इसके साथ वो पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थीं। उन्होंने साल 1987 से 2014 के बीच कम से कम 10 स्टूडियो एल्बम जारी किए थे जो सामाजिक और राजनीतिक विचारों में पर उनकी राय थी।

---विज्ञापन---

फैंस को मिली क्लैरिटी

उन्होंने अपने नाम कई अवार्ड्स भी किए थे। लेकिन अचानक उनके निधन की खबर से सभी को सदमा लग गया। लेकिन फैंस को आज तक ये पता नहीं चल पाया था कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। ऐसे में आज उन्हें अपनी पसंदीदा स्टार की मौत की वजह क्लियर हो गई है। आज सभी को एक क्लोज़र मिल गया है। ऐसे में एक बार फिर ससभी सिंगर को याद कर रहे हैं।

First published on: Jan 09, 2024 08:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola