'सिद्धू इज बैक', Sidhu Moosewala के छोटे भाई की तस्वीर देखकर फैंस के मजेदार रिएक्शन्स

Sidhu Moosewala Younger Brother Picture: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने पहली बार उनके छोटे भाई की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Sidhu Moosewala Brother Picture

Sidhu Moosewala Brother Picture

Sidhu Moosewala Younger Brother Picture: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की तस्वीर पहली बार सोशल मीडिया पर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने तस्वीर को सिद्धू के ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

मूसेवाला के माता-पिता ने शेयर किया पोस्ट

सिद्धू मूसेवाला ने माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मूसेवाला के माता-पिता ने पहली बार छोटे बेटे की तस्वीर और एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में मूसेवाला के माता-पिता ने लिखा है- ‘नजर में एक खास गहराई है, जो हमारे जीवन के हर सच को समझ लेती है, चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे एक अनमोल रोशनी, जो हमेशा एहसास दिलाती है कि नम आंखों से जिस चेहरे को शाश्वत को सौंपा गया था, वो वही है अकाल पुरख की कृपा और सभी भाइयों और बहनों की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद, हम एक छोटे रूप में फिर से आ रहे हैं।’

फैंस के आए रिएक्शन्स

मूसेवाला के माता-पिता के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। सिद्धू के फैंस की खुशी का ठिकानी ही नहीं है। वो इस तस्वीर को देखकर काफी संतुष्ट है। तस्वीर के साथ पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है। शुभदीप के इस प्यारे से वीडियो ने फैंस का दिल लूट लिया है। इस वीडियो में कुछ और तस्वीरें भी हैं, जिनमें सिद्धू मूसेवाला की यादगार फोटो दिखाई गई हैं। इस क्यूट वीडियो को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर खूब प्यार जता रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘सिद्धू इज बैक’ और एक यूजर ने लिखा- ‘ऑनली सिद्धू मूसेवाला’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ