---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 18 में बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम पक्का? एक-एक कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

Bigg Boss 18 Contestants New list: 'बिग बॉस 18' में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हिस्सा लेने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं अब तक किस-किस को शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Bigg Boss 18 Contestants New list: ‘बिग बॉस’ जैसे शो में महीनों तक प्रतियोगियों को एक ही घर में बंद रखते हैं, जो कि हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। सलमान खान एक बार फिर अपने इस रिएलिटी शो के नए सीजन के साथ तैयार हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होने जा रहे शो में कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। अब शो के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम भी जुड़ रहा है। खबर आ रही है शो के लिए खुद अभिनेत्री रह चुकीं पद्मिनी कोल्हापुरे को भी अप्रोच किया गया है। चलिए आपको बताते हैं उन कंटेस्टेट्स के बारे में जो शो पर नजर आ सकते हैं।

 टाइम ट्रैवल पर बेस्ड है बिग बॉस 18 की थीम

इस बार ‘बिग बॉस 18’ अपने पहले के सीजन से अलग होने जा रहा है। इस सीजन की थीम टाइम ट्रैवल पर बेस्ड है, जिसका मतलब है कि प्रतियोगियों को इसी पर आधारित नियमों का पालन करना होगा। इस सीजन में निया शर्मा, धीरज धूपर, करम राजपाल जैसे कई नाम सामने आए हैं, जिनका शो में प्रवेश लगभग निश्चित माना जा रहा है। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा नाम अब शो को लेकर सामने आ रहा है।

---विज्ञापन---

पद्मिनी कोल्हापुरे

श्रद्धा कपूर की मौसी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी सलमान खान के इस शो में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें तो उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है। आपको बता दें पद्मिनी कोल्हापुरे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर, राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा वो एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘हम हैं लाजवाब’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘प्रेम रोग’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devi Chitralekhaji (@chitralekhaji)

---विज्ञापन---

करणवीर मेहरा

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर करणवीर मेहरा भी सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं। करणवीर ने कई टीवी शोज में काम किया है। खबरों की मानें तो उन्हें भी मेकर्स ने अप्रोच किया है।

ऋत्विक धनजानी

टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी भी सलमान के शो बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं। टीवी शो पवित्र रिश्ता से मशहूर हुए ऋत्विक को कई सालों से शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस बार ऋत्विक शो को करने के लिए तैयार हो गए हैं।

---विज्ञापन---

शहजादा धामी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातों-रात बाहर किए गए एक्टर शहजादा धामी को भी मेकर्स ने इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। शहजादा को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें काफी फेम मिल रहा था कि तभी उनकी कुछ हरकतों का हवाला देते हुए शो के प्रोड्यूसर ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इन सबके अलावा खबरें ये भी हैं कि पिछले सीजन के कुछ कंटेस्टेंट जैसे मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव और मनीषा रानी इस सीजन में सीनियर्स की भूमिका में एक बार फिर नजर आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Honey Singh या Badshah, सिंगर Guru Randhawa ने किसे बताया बेहतर? वायरल हुआ जवाब

First published on: Sep 21, 2024 10:21 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola