Honey Singh या Badshah, सिंगर Guru Randhawa ने किसे बताया बेहतर? वायरल हुआ जवाब

Guru Randhawa on Honey Singh Vs Badshah: हनी सिंह और बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम हैं जिनकी लड़ाई को लेकर पिछले काफी समय से विवाद हो रहा है। अब इस पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रिएक्ट किया है।

Guru Randhawa on Honey Singh Vs Badshah

Guru Randhawa on Honey Singh Vs Badshah

Guru Randhawa on Honey Singh Vs Badshah: यो यो हनी सिंह और बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री के दो ऐसे नाम हैं, जिनका एक साथ जिक्र हमेशा विवादों को जन्म देता है। इन दोनों के बीच कई सालों से मतभेद चल रहा है। कभी हनी सिंह बादशाह को ताना मारते हैं तो कभी बादशाह हनी सिंह को लेकर अपनी भड़ास निकाल देते हैं। दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगल देते हैं। अब इन दोनों में से कौन बेहतर रैपर है इसे लेकर भी सालों से डिबेट चलती आ रही है।

विज्ञापन

हनी सिंह के इंडस्ट्री से गायब होने के बाद हर तरफ बादशाह का ही जलवा नजर आने लगा था लेकिन फिर हनी सिंह ने कुछ समय पहले जबरदस्त कमबैक किया, जिससे दोनों के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। अब दोनों के इसी विवाद के बीच मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने बताया है कि दोनों में उन्हें कौन बेहतर लगता है। गुरु रंधावा से जब पूछा गया इन दोनों की लड़ाई को लेकर तो उन्होंने क्या जवाब दिया, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर ने किसे बताया बेहतर?

इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंंस्टाग्राम पेज के मुताबिक गुरु रंधावा से जब हनी सिंह और बादशाह में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो सिंगर ने जो जवाब दिया उससे अब फैंस उनके फेवरेट का अंदाजा लगा पा रहे हैं। दरअसल गुरु रंधावा से जब पूछा गया कि दोनों में से कौन बेहतर है तो उन्होंने सीधा-सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन कहा कि हनी सिंह बादशाह से पहले आए थे। गुरु रंधावा के इस जवाब से साफ हो गया कि दोनों में से वो हनी सिंह की तरफ ही हैं क्योंकि हनी सिंह रैप की दुनिया के ‘बादशाह’ पहले बने थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

एक वक्त पर दोनों में थी दोस्ती

आपको बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया था कि एक समय पर हनी सिंह और वो बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर किया था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ, तो हनी सिंह उनकी कार लेकर उनके घर पहुंचे थे। दोनों ने मिलकर काफी मस्ती की और गाने बनाए। बादशाह ने बताया कि उन्होंने जिन गानों पर काम किया, उनमें से कुछ तो अभी तक रिलीज भी नहीं हुए और वो अभी भी हनी के पास हैं। जब बादशाह से पूछा गया कि ये गाने लिखता कौन था, तो उन्होंने साफ कहा कि मैं लिखता था।’

हनी सिंह ने दोस्त मानने से किया था इनकार

हनी सिंह से जब बादशाह के साथ दोस्ती को लेकर सवाल किया गया था तो एक इंटरव्यू में उन्होंने बादशाह को अपना दोस्त मानने से इनकार कर दिया था। हनी ने कहा कि वो बादशाह के साथ कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ