Shehbaaz Badesha के हाथ में है सीजन 13 के इस कंटेस्टेंट का टैटू, सिद्धार्थ संग रिश्ते पर क्या बोले आर्टिस्ट?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया है। आते ही उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपना ऑनेस्ट फीडबैक दिया और अपने टैटू को लेकर भी सबका ध्यान खींच लिया।

tattoo news

‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आए शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा इन दिनों सुर्खियों में हैं। घर में एंट्री करते ही उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से जल्द दोस्ती कर ली और उन्हें उनके गेम को लेकर खुलकर फीडबैक भी दिया। लेकिन इस बार चर्चा का असली कारण बना उनका हाथ पर बना टैटू। जब घरवालों ने उनसे इस टैटू के बारे में पूछा तो शहबाज ने बेहद भावुक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि यह टैटू बिग बॉस 13 के विनर और उनके करीबी रहे सिद्धार्थ शुक्ला की याद में बनवाया है। उनका जवाब सुनकर घर का माहौल भावुक हो गया और सबको एक बार फिर सिद्धार्थ की याद ताजा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्डन एरिया में हुई टैटू पर बात 

‘बिग बॉस 19’ के गार्डन एरिया में जब शहबाज बदेशा, अवेज दरबार, प्रणित मोरे और नगमा मिराजकर साथ बैठे थे, तभी अवेज की नजर शहबाज के हाथ पर बने टैटू पर पड़ी। उन्होंने उत्सुकता से पूछा, ‘ये किसका चेहरा है?’ इस पर शहनाज गिल के भाई ने मुस्कुराते हुए और थोड़े भावुक अंदाज में कहा, ‘सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा है भाई।’ ये सुनकर सभी एक पल के लिए चुप हो गए और माहौल इमोशनल हो गया। अवेज ने आगे जानना चाहा कि सिद्धार्थ असल जिंदगी में कैसे इंसान थे। शहबाज ने तुरंत जवाब दिया, ‘बहुत अच्छे इंसान थे।’ इस पर अवेज ने कहा कि उन्हें भी शो में सिद्धार्थ हमेशा सही इंसान लगे। तब शहबाज ने दिल छू लेने वाली बात कही, ‘जो अच्छा होता है, वो दिख ही जाता है भाई।’

पहले कब आए थे बिग बॉस के मंच पर ?

फैंस को आज भी शहबाज की बिग बॉस 13 के फैमिली वीक के दौरान की छोटी लेकिन मस्ती भरी एंट्री याद है, जब उन्होंने सलमान खान से लेकर दर्शकों तक को खूब एंटरटेन किया था। अब उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री सीजन 19 में हो चुकी है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो इस बार हल्की-फुल्की मस्ती लेकर आते हैं या फिर घर में बड़ा ड्रामा खड़ा कर देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ