Bigg Boss 19 में इन 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, किसी एक का कटेगा घर से पत्ता

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस हफ्ते बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

bigg boss 19 (10)

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। दो हफ्तों में अभी तक किसी भी एक सदस्य का घर से पत्ता नहीं कटा है। वहीं वीकेंड का वार में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की भी एंट्री हो चुकी है। अब 16 नहीं बल्कि 17 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 19 के घर में कैद हैं। इसके साथ ही इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम भी सामने आ गए हैं। इस बार नॉमिनेशन की तलवार घर के 4 सदस्यों पर लटकी है। चलिए जानते हैं नॉमिनेटेड सदस्यों में किस-किसका नाम शामिल है?

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के अनुसार इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नतालिया जानोसजेक और मृदुल तिवारी का नाम शामिल है। बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा। जहां घरवालों को दो जोड़ियों में बांटा गया है। इस जोड़ी में एक लड़का और एक लड़की रहेंगे।

नॉमिनेशन टास्क

वहीं टास्क के दौरान लड़का स्कूटर पर बैठकर हॉर्न बजाता नजर आएगा तो लड़की घर के अंदर घंटी बजाएगी। इस टास्क को करते हुए दोनों को 19 मिनट गिनने हैं। जो भी कपल 19 मिनट गिनने के सबसे करीब होगा वो सुरक्षित हो जाएगा और बाकी की जोड़ी नॉमिनेट हो जाएंगी। वहीं इस टास्क के दौरान बाकी के घरवाले टास्क कर रहे कंटेस्टेंट्स का ध्यान भटका सकते हैं ताकि टास्क कर रहे कंटेस्टेंट्स की गिनती गलत हो जाए और वो नॉमिनेट हो जाएं। अब इस टास्क में नगमा-अवेज और मृदुल-नतालिया की जोड़ी नॉमिनेट हो गई है।

विज्ञापन

इस हफ्ते कोई एक होगा एलिमिनेट

बता दे अभी तक बीते दो हफ्तों में एक भी एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हाल ही में हुए वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद को कम वोट्स मिले लेकिन उन्होंने अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए खुद को घर से बेघर होने के लिए सुरक्षित कर लिया। अब अपकमिंग वीकेंड का वार में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए 4 सदस्यों में से किसी एक का पत्ता कटना तय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ