हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हेमा मालिनी के नए घर में पधारे 80s के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा, साझा की अंदर की कुछ खास तस्वीरें

Hema Malini Shatrughan Sinha Meeting: 80 के दशक के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी के दिल्ली वाले नए घर में कदम रखा. यह मुलाकात दोनों के लिए बहुत खास थी. हाल ही में हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का देहांत हुआ, जिसके बाद से हेमा अपने काम में ज्यादा मसरूफ रहने लगीं. हालांकि इस मीटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें बाहर आई हैं.

विज्ञापन
Shatrughan Sinha meets Hema Malini

Shatrughan Sinha meets Hema Malini: बॉलीवुड के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिंहा, हेमा मालिनी के दिल्ली वाले नए घर में पधारे. दोनों सुपरस्टार्स की ये मीटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शत्रुघ्न ने X पर ट्वीट करते हुए इस मीटिंग की जानकारी लोगों को दी है. उन्होंने हेमा मालिनी और स्वर्गवासी धर्मेंद्र के साथ कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं.

यह भी पढ़ें: शादी की शहनाई बजने वाली है Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के घर? करीबी दोस्त ने खोला राज

नए घर में पधारे शत्रुघ्न सिन्हा

X पर ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिंहा ने हेमा मालिनी के आओ भगत और स्वागत सत्कार के तरीके को काफी सराहा है. पोस्ट में शत्रुघ्न सिंहा ने हेमा मालिनी और उनके स्वर्गवासी पति धर्मेंद्र के साथ फोटो खिंचवाई है. इसमें हेमा काफी खुश नजर आ रही हैं. पोस्ट के नीचे लिखा कि ‘काफी अच्छा टाइम बिताया.’

विज्ञापन

धर्मेंद्र की मौत से दुखी हेमा मालिनी

कुछ ही समय पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का स्वर्गवास हो गया. जिसकी वजह से हेमा मालिनी और उनका पूरा परिवार दुख के सागर में डूबा था. हालांकि, अब हेमा अपने काम में मसरूफियत ढूंढ रही हैं. वे अपने दिल्ली वाले नए घर में हैं, जहां पर एक्टर शत्रुघन सिन्हा का भी आना हुआ.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पैसे नहीं लिए…’, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक करियर

शत्रुघ्न सिन्हा एक प्रमुख भारतीय राजनेता और पूर्व अभिनेता हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अपना लंबा करियर शुरू किया, जहाँ वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री (स्वास्थ्य और जहाजरानी) रहे. इसके अलावा वे पटना साहिब से दो बार सांसद रहे. सिन्हा बाद में कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए, और वर्तमान में आसनसोल, पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद हैं.

हेमा मालिनी का राजनीतिक करियर

हेमा मालिनी भी एक प्रमुख भारतीय राजनेता और भाजपा नेता हैं, जिन्होंने 2004 में राजनीति में कदम रखा. राज्यसभा सदस्य (2003-2009, 2011) के रूप में कार्य करने के बाद, उन्होंने मथुरा से लगातार 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर अपनी सियासी पैठ मजबूत की है. वह पार्टी की एक सक्रिय प्रचारक और मथुरा से मौजूदा सांसद हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘राजपाल यादव के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी…’, केआरके का दावा, पत्नी को लेकर उठाया बड़ा सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola