IPL क्लोजिंग सेरेमनी में Indian Armed Force के लिए खास प्रस्तुति देंगे शंकर महादेवन, बेटे भी होंगे साथ

मशहूर गायक शंकर महादेवन आईपीएल 2025 के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के लिए एक खास प्रस्तुति देंगे, जिसमें उनके दोनों बेटे भी उनके साथ होंगे।

shankar madhavan

मशहूर गायक शंकर महादेवन IPL 2025 के फाइनल मैच के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना के लिए एक खास संगीत प्रस्तुति  देने वाले हैं। इस प्रस्तुति में उनके बेटे सिद्धार्थ और शिवम भी उनके साथ शामिल होंगे। ये कार्यक्रम  मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और PBKS के बीच फाइनल मैच से पहले होगा।

विज्ञापन

फाइनल में परफॉर्म करेंगे शंकर महादेवन और उनके बेटे

इस मौके को लेकर शिवम महादेवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कल फाइनल में मिलते हैं। बहुत ही बड़ा सम्मान है ये! #IPLFINAL #TRIBUTE #SSSLIVE #IPL।”

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान ने एलओसी और बॉर्डर इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन से हमले किए। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर हमला कर उनके रडार, संचार केंद्र और एयरफील्ड को नुकसान पहुंचाया। 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने पर सहमति बनी।

विज्ञापन

भारत-पाक के बीच तनाव के कारण IPL को एक हफ्ते के लिए रोका गया था। मैच 17 मई से फिर शुरू हुए और फाइनल की तारीख 25 मई से बदलकर 3 जून कर दी गई।

इस बार IPL को नया विजेता मिलेगा क्योंकि RCB और PBKS दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ