Shakira Rajasthani Version Song: शकीरा का फेमस गाना ‘हिप्स डोंट लाय’ का राजस्थानी वर्जन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस राजस्थानी गाना ने हर किसी का दिल जीत लिया है. राजस्थानी ग्रुप का ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस वायरल गाने में शकीरा के गाने के ‘हिप्स डोंट लाय’ लिरिक्स सुनने को मिलेंगे. इस गाने का नाम ‘मोरुड़ा’ है. अब हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये राजस्थानी ग्रुप कौन हैं और इस ग्रुप में शामिल सिंगर्स का नाम क्या है. चलिए आपको भी इन सिंगर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं.
ऑडियंस के दिलों पर छाया गाना
‘मोरुड़ा’ गाने को इस्माइल लांगा ग्रुप ने गाया है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये गाना चर्चाओं में आया, तभी से ऑडियंस इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस ग्रुप ने इंटरनेशनल पॉप गानों को राजस्थानी पारंपरिक गानों से जोड़कर अलग ही वर्जन बनाया है. राजस्थानी म्यूजिक को इस ग्रुप ने अलग ही पहचान दी है. वहीं अब हाल ही में ‘मोरुड़ा’ गाना इतना फेमस हो गया है कि इस गाने ने हर किसी का दिल जीत लिया है. शकीरा के गाने का ये राजस्थानी अंदाज ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है और ये ही वजह है कि ये ग्रुप भी चर्चाओं में आ गया है.
ग्रुप ने बनाई देश-विदेश में पहचान
इस्माइल लांगा ग्रुप ने अपने गानों से देश-विदेश में भी पहचान बनाई है. वहीं ये ग्रुप ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जाकर भी अपने टैलेंट को देश के सामने प्रस्तुत कर चुका है. ये ग्रुप अपने गानों में मंजीरा, खड़ताल, मोरचंग और सिंधी सारंगी का इस्तेमाल करता है और इंग्लिश हिप-हॉप गानों को अलग तरीके से पेश करते हैं. इन्होंने अपने टैलेंट से शकीरा का 21 साल पुराना गाना ‘हिप्स डोंट लाय’ को एक बार फिर वायरल कर दिया है. वहीं जब से ‘मोरुड़ा’ गाना रिलीज किया है, तभी से फैंस के दिलों में ये गाना छा गया और सोशल मीडिया पर भी ये तहलका मचा रहा है. इस गाने की खूबसूरत धुन ऑडियंस के दिलों में बस गई है.
गाने का मतलब
‘मोरुड़ा’ गाने के मतलब के बारे में बताएं तो ये गाना मोर और बारिश के जरिए मन की फीलिंग्स को बयां करता है. मोरुड़ा शब्द मोर से बना है, जिसे खूबसूरती, प्यार और बारिश का प्रतीक माना जाता है. बता दें पहले जब पुरुष व्यापार के लिए परदेस जाते थे तो उनकी पत्नियां इस गाने को बारिश के मौसम मे गाती थीं और अपना प्रेम बयां करती थीं. वहीं इस्माइल लांगा ग्रुप ने भी इस गाने का पॉप वर्जन बनाकर इस गाने को और मशहूर कर दिया है.