Ramayana के किरदारों के नए पोस्टर्स हुए रिलीज, दिल में उतरे राम-सीता और लक्ष्मण! रावण की भी दिखी झलक

Ramayana New Posters: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स रिलीज हुए हैं. ये पोस्टर्स रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं. वहीं इनमें राम, सीता, लक्ष्मण और रावण का लुक देखने को मिल रहा है. चलिए स्टार्स के लुक पर एक नजर डालते हैं.

ramayana new posters

'रामायण' के नए पोस्टर्स ने फैंस का जीता दिल (Pic Credit- Instagram)

Ramayana New Posters: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में छाई हुई है. फिल्म के ट्रेलर पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के नए पोस्टर्स जारी किए हैं. इनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश के लुक देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ये पोस्टर्स फैंस के दिलों पर छा गए हैं. पोस्टर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. वहीं रिलीज होते ही ये पोस्टर्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया है. चलिए फिल्म के नए पोस्टर्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

पहले पोस्टर में दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के लुक को मेकर्स ने एक ही पोस्टर में दिखाया. राम के किरदार में रणबीर कपूर बेहद आकर्षक लग रहे हैं. वहीं उनकी एक साइड पर माता सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी खड़ी हुई हैं, तो वहीं दूसरी साइड लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे खड़े हुए हैं. वहीं इन तीनों सितारों के बैकग्राउंड में जंगल देखने को मिल रहे हैं और ये तीनों सितारों वनवास वाली पोशाक में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘धर्म में सदा साथ.’

विज्ञापन

दूसरे पोस्टर में दिखा रावण का लुक

वहीं दूसरे पोस्टर में रावण बने यश की झलक देखने को मिल रही है. इस पोस्टर में यश रावण के रूप में देखने को मिल रहे हैं. वहीं उनके बैकग्राउंड में सोने की लंका भी देखने को मिल रही है. यश का ये लुक ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं यश रावण के लुक में काफी जच रहे हैं. इस पोस्टर को रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के पोस्टर के बाद रिलीज किया गया है. यश के लुक के पोस्टर के कैप्शन में भी मेकर्स ने लिखा, ‘तीनों लोकों का शासक, रावण.’ यश का ये पोस्टर भी काफी वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर को राम के रूप में ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. रणबीर के साथ-साथ फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा जैसे कई सितारे शामिल हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ