Netflix पर छाई 2 घंटे 21 मिनट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, सूर्या की फिल्म को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में धकेला नीचे
Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर रवि तेजा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने सूर्या की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात करने जा रहे हैं.

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 21 मिनट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ओटीटी पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म की कहानी को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इस फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'इरुमुडी' है. रवि तेजा की इस फिल्म को मेकर्स ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था. वहीं ये फिल्म रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. फैंस को रवि तेजा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' को भी पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की कहानी
3 / 6फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी त्रिनाध के इर्द-गिर्द घूमती है. त्रिनाध अपनी पत्नी कावेरी और अपनी बेटी मणिकंता के साथ रहता है. पहले त्रिनाध लड़ाई और मारपीट करने में सबसे आगे होता है, लेकिन अपनी बेटी के लिए वो खुद को बदल लेता है और शांत रहने की शपथ लेता है. वहीं इसके बाद त्रिनाध अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहा होता है. उसकी खुशहाल भरी जिंदगी में एक ट्विस्ट ऐसा आता है जो उसकी पूरी लाइफ बदल देता है.
कहानी में ट्विस्ट
4 / 6फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब त्रिनाध की बेटी की रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है. जिसके बाद उसे गांव में रह रही लड़कियों के बारे में पता चलता है जो रहस्यमयी तरीके से गायब हो रही होती हैं. इसके बाद त्रिनाध अपनी शांत रहने वाली शपथ को तोड़ देता है और वो लड़कियों को इंसाफ दिलाने के लिए अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ने का मन बना लेता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
फिल्म की स्टारकास्ट
5 / 6फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें त्रिनाध के किरदार को रवि तेजा ने निभाया है. वहीं फिल्म में रवि तेजा के साथ-साथ प्रिया भवानी शंकर, रमेश इंदिरा, कार्तिक अडुसुमल्ली, अजय घोष और राजकुमार कासिरेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को शिव निर्वाण ने डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म की कहानी को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.1 है. अगर आप एक्शन और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं इस फिल्म ने सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स को भी पीछे छोड़ दिया है. 'विश्वनाथ एंड सन्स' ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.