'Pathaan लड़कियों के लिए बनाई और Dunki अपने लिए', साल के अंत से पहले SRK ने खुद को दिया तोहफा

Dunki: किंग खान की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दिखा दी है। अब हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने कहा है कि ‘डंकी’ उन्होंने अपने लिए बनाई है।

Dunki

image credit: instagram

Dunki: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू पहली बार एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आने वाले हैं। यह इस साल शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। इससे पहले तो पठान और जवान बंपर कमाई कर चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस को उनकी अगली फिल्म डंकी से बहुत उम्मीदें हैं। किंग खान की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दिखा दी है। अब हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने कहा है कि ‘डंकी’ उन्होंने अपने लिए बनाई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शाहरुख ने ऐसा क्यों कहा और उनका पूरा बयान क्या है।

सिनेमा के इतिहास का पहला शो

शाहरुख खान की डंकी का प्रभास की डंकी से क्लैश होने वाला है। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों ही बड़े सितारों की फिल्में हैं। वहीं डंकी को सिनेमा के इतिहास का सबसे जल्दी सुबह 5.55 का पहला शो गेयटी सिनेमा में मिला है। हाल ही में शाहरुख खान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दुबई पहुंचे। यहां उन्होंने जवान और डंकी दोनों पर बात की और डंकी को अपने दिल के करीब बताया।

‘मेरे दिल के करीब है फिल्म’

शाहरुख ने कहा, मैंने जवान बनाई, फिर मैंने सोचा मैंने लड़कियों के लिए फिल्म बना दी और अपने लिए कुछ नहीं बनाया। फिर मैंने डंकी बना दी। यह मेरी वाली फिल्म है जो कि मेरे दिल के बहुत करीब है।’ शाहरुख आगे कहते हैं कि मेरे लिए साल की शुरुआत पठान से हुई, जो हमेशा लड़कियों के लिए थी और मैं साल का अंत अपने लिए एक फिल्म के साथ करना चाहता हूं। शाहरुख खान ने कहा कि उनको उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के प्रति एकबार फिर से प्यार जताएगी।

‘सदियों तक चलेगी प्रेम कहानी’

शाहरुख खान आगे कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि राजू हिरानी ने पहले कभी ऐसी फिल्म बनाई है। जब हमने यह फिल्म देखी तो पहली बार हमें ऐसा लगा कि राजू हिरानी साहब ने सदियों तक चलने वाली प्रेम कहानी बना दी है।’ उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का नाम पंजाबी उच्चारण ‘गधा’ से लिया गया है। यह एक ऐसी प्रेम की कहानी है, जिसमें एक्शन है जो राजकुमार हिरानी ने पहले नहीं किया है। ऐसे कई सीन हैं जो मुझे लगता है कि मैंने नहीं किए हैं। शाहरुख खान आगे कहते हैं कि राजू कभी भी अपनी फिल्में ट्रेलर में नहीं दिखाते। उन्हें पसंद है कि लोग थिएटर में आएं और इसके मजे लें। इसलिए, आपको फिल्म में बहुत सारा प्यार और कॉमेडी मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ