Jawan Trailer Twitter Reaction: Shah Rukh Khan की Jawan का ट्रेलर देख लोगों के छूटे पसीने, जानें किसने क्या कहा?

Shahrukh Khan Jawan Trailer Twitter Reaction

Image Credit : Google

Shahrukh Khan Jawan Trailer Twitter Reaction: ‘जवान’ शब्द आज सबकी जुबान पर चढा हुआ है क्योंकि कुछ देर पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जो रिलीज हो गया है। जवान के ट्रेलर में शाहरुख खान के अलग-अलग लुक्स के साथ उनकी जबरदस्त एक्टिंग की भी तारीफें हो रही हैं। एक्टर ने जिस तरह से डायलॉग मारे हैं फिल्म का हिट होना तो पक्का है। फैंस के बीच जवान का क्रेज दिखाई दे रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए ये फिल्म एकदम तैयार हैं।

ट्रेलर को मिले इतने मिलियन व्यूज

फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है। बता दें, ‘जवान’ एटली के डायरेक्शन में बनी है। साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। Red Chillies Entertainment के बैनर तले बनी ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। शाहरुख खान और नयनतारा की मच अवेटेड फिल्म जवान के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। आते ही कुछ ही घंटो में जवान के ट्रेलर ने करीब 5 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं।

ट्रेंड कर रहा ‘जवान’ का ट्रेलर

ट्रेलर पर आए रिएक्शन की बात करें तो SRK के फैंस ने इस ट्रेलर पर अपना प्यार लुटाया है। ट्रेलर में शाहरुख खान के डेयरिंग लुक से लेकर उनके रोमांटिक सिन ताक सा पसंद किए जा रहे हैं। ये ट्रेलर्स लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा। साथ ही विजय सेतुपति भी काली के रुप में पसंद किए जा रहे हैं। लोगों के रिएक्शन देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पर जो मेहनत हुई है वो सफल रही। सोशल मीडिया पर जवान का ट्रेलर फिलहाल ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर ने हर तरफ झंडे गाड़ दिए।

ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन

आइए देखते हैं कि शाहरुख खान के फैंस का फिल्म जवान के ट्रेलर पर क्या कहना है। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, “ये दृश्य थिएटर को स्टेडियम में बदल देगा!! मास मतलब शाहरुख खान!!”

https://twitter.com/iWorshipSRK/status/1697136936320913509?s=20

तो एक ने लिखा, “जिस राक्षस के बारे में हर कोई बात कर रहा था वो अपना परिचय देने के लिए आ गया है। शाहरुख खान नकारात्मक भूमिकाओं को फिर से परिभाषित करने जा रहे हैं, जैसा कि उन्होंने रोमांस के साथ किया था। वो आपके पास के सिनेमाघरों में 07/09/2023 को समय पर उपस्थित होंगे।”

https://twitter.com/iSoldier___/status/1697155927445790783?s=20

ट्रेलर को देख एक यूजर ने लिखा, “पुलिस वाले के रूप में शाहरुख खान सभी चुलबुल और बुलबुलों को जगह दिखाएंगे। #JawanTrailer”

https://twitter.com/amanaggar02/status/1697135761295016117?s=20

एक ट्वीट आया, “बॉक्स ऑफिस रैम्पेज मोड पर होगा धमाकेदार ट्रेलर।” कुछ इसी तरह से सभी लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जिस तरह से सभी को ट्रेलर पसंद आ रहा है उसे देखकर यही लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड देगी। ऐसे में फैंस अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ