Satya Prem Ki Katha Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन घट रही फिल्म की कमाई, जानें 8वें दिन का कलेक्शन

Satya Prem Ki Katha Box Office Collection Day 8

Satya Prem Ki Katha Box Office Collection Day 8

Satya Prem Ki Katha Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 29 जून को रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शको में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है।

फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी लोगों को खूब भा रही है। वहीं, अब इस फिल्म का 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

Satya Prem Ki Katha ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 52.91 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म की बीते सात दिनों की कमाई

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बीते सात दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10.15 करोड़ और चौथे दिन 12 करोड़ और 5वें दिन 4 करोड़, 6वें दिन 4.20 करोड़, 7वें दिन 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

काफी दिनों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे कार्तिक-कियारा

वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी पिछले काफी दिनों से फिल्म सत्यप्रेम की कथा का प्रमोशन कर रहे थे। एक्टर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली रिलीज फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ कितना कलेक्शन कर पाती है।

यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म सत्यप्रेम की कथा 

इसके साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल का रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणनी कथा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है।

फिल्म की स्टार कास्ट

वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान ने किया है। साथ ही अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड कलाकारों ने काम किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ