Satish Kaushik Viral Video: निधन से 50 दिन पहले सतीश कौशिक ने शुरू किया था जिम, वीडियो वायरल
Edited By Nancy Tomar

Satish Kaushik Viral Video
Edited By Nancy Tomar

Satish Kaushik Viral Video
Satish Kaushik Viral Video: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक के अचानक हुए निधन से हर कोई शॉक्ड है।
अपने बेहतरीन किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सतीश आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हर किसी के दिल में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। सतीश के निधन से एक्टर और शानदार निर्देशक के फैंस ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदमे में हैं। सतीश के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।
I know hard work will pay .. loving yourself is the motivation this year ❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/hsxsDZYodW
— satish kaushik (@satishkaushik2) January 15, 2023
वर्कआउट करते हुए सतीश कौशिक का वीडियो वायरल
अब सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता का अपने जिम में वर्कआउट करते हुए एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। सतीश कौशिक ने रविवार, 15 जनवरी, 2023 को सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को उस समय चौंका दिया, जब उन्होंने एक जिम से वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया था। सतीश कौशिक के वायरल वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, “मुझे पता है कि कड़ी मेहनत रंग लाएगी.. खुद से प्यार करना इस साल की प्रेरणा है।❤️❤️❤️❤️”
सतीश की 22-सेकंड की ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इतना ही नहीं बल्कि वायरल वीडियो को 709K से अधिक बार देखा गया और 26.3K लाइक और 700 से अधिक ट्वीट किए गया हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि “ये अनुपम खेर और अनिल कपूर से दोस्ती का असर है।”
Life is cruel and unpredictable. Thanks for the laughs and the memories. https://t.co/Md48jYXI9s
— Nishant Kaushik (@nofreecopies) March 9, 2023
अब यूजर्स दिवंगत अभिनेता को याद करने और जीवन की अनिश्चितता को याद करने के लिए वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा है कि ‘जिंदगी क्रूर और अप्रत्याशित है। हंसी और यादों के लिए धन्यवाद।” एक अन्य यूजर ने लिखा है कि “मिस यू #सतीशकौशिक जी..आपकी कॉमेडी हमेशा से लेजेंडरी रही है..ओम शांति।” इस तरह से लोग सतीश कौशिक को याद कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: