Sapna Choudhary ने क्यों निगला था जहर? अब बायोपिक में दिखेगी मशहूर डांसर के 16 साल के संघर्ष की कहानी

Sapna Choudhary Suicide Attempt Reason: जिस सपना चौधरी की बायोपिक महेश भट्ट बना रहे हैं, उस सपना चौधरी ने कभी जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। इस घटना से ही वे सुर्खियों में आई थीं और फिर जिंदगी से संघर्ष करती हुईं आज इस मुकाम पर पहुंची हैं कि उनकी लाइफ पर मूवी बनने जा रही है। आइए जानते हैं कि सपना चौधरी ने जहर क्यों निगला था?

Sapna Chaudhary Suicide Attempt Case History

सपना चौधरी कई दिन अस्पताल में भर्ती रही थीं।

Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ बनने जा रही है। 4 सितंबर दिन बुधवार को मूवी का टीजर भी रिलीज हो गया। साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस मूवी को प्रोड्यूसर डायरेक्टर महेश भट्ट और विनय भारद्वाज हैं। सपना चौधरी ने बतौर ऑर्केस्ट्रा डांसर करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वे सुर्खियों में सुसाइड अटेम्पट के कारण आईं। इस एक घटनाक्रम ने उन्हें युवाओं के दिलों की धड़कन बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन

जब वे स्टेज शो करती थीं तो उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स इतने बेताब रहते थे कि कई बार पुलिस को आकर हालात संभालने पड़ते थे। कभी उनके गानों को लेकर विवाद हुआ तो कभी शो में फैन्स के बवाल काटने से हंगामा हुआ। इन्हीं विवादों ने सपना को बिग बॉस और कान्स के रेड कारपेट तक पहुंचाया और अब उनकी बायोपिक बन रही है, जिसमें उनके 16 साल के संघर्ष की कहानी देखने को मिलेगी, क्योंकि एक स्टेज परफॉर्मर से नेशनल आइकन बनने का सफर सपना चौधरी के लिए आसान नहीं था। आइए जानते हैं कि सपना चौधरी ने क्यों खाया था जहर?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

इसलिए निगला था सपना चौधरी ने जहर

बात साल 2016 की है। सपना चौधरी की एक रागिनी ‘बिगड़ग्या’ पर विवाद हुआ। यह रागिनी सपना ने 17 फरवरी 2016 को गुरुग्राम के गांव चक्करपुर में गाई थी, जिसके शब्दों पर दलित समाज के लोगों ने आपत्ति जताई और सपना के बारे में जातिसूचक शब्द कहे। हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने सपना चौधरी के खिलाफ शिकायत दी। मोर्चा के उस समय के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान ने सपना की रागिनी को दलितों का अपमान बताया। सपना के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित पुलिस थाने में भी FIR दर्ज कराई गई जो नवाब सतपाल तंवर नाम शख्स ने कराई थी।

विज्ञापन

सपना के खिलाफ SCST एक्ट समेत IPC की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT तक गठित की थी। विवाद के चलते मोर म्यूजिक कंपनी ने सपना से प्रोफेशनल रिलेशन तोड़ दिए थे। कंपनी के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। विवाद सोशल मीडिया पर छाया और सपना चौधरी के खिलाफ अश्लील और भद्दे कमेंट्स किए गए, जिनसे सपना चौधरी इतनी आहत हुईं कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उनकी जान बचा ली गई। इसके बाद सपना ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उस घटनाक्रम के बाद सपना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वे सफलता के मुकाम पर हैं।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने तोड़ा सपना और बनाया डांसर

बता दें कि सपना चौधरी हरियाण के रोहतक जिले की रहने वाली हैं। सपना चौधरी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंस्पेक्टर बनने का सपना देखा था, लेकिन अचानक पिता की मौत ने उनके सपने को चकनाचून कर दिया, क्योंकि पिता के जाने के बाद परिवार आर्थिक तंग का शिकार हुआ और इस तंगी को दूर करने के लिए उन्हें डांसर बनना पड़ा। सपना ने पहला स्टेज शो 10 दिसंबर 2012 को कैथल के पूंडरी कस्बे में किया था, लेकिन कोई पेमेंट नहीं मिली। दूसरे शो में उन्हें 3100 रुपये पेमेंट मिली थी। इस तरह सपना डांसर बनी और जिंदगी के उतार चढ़ावों से जूझते हुए आज वे नेशनल आइकन बन गईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ