---विज्ञापन---

Salman Khan की जान के दुश्मन बिश्नोई गैंग को फिर लगा झटका, एक आरोपी गिरफ्तार

Salman Khan Murder Plan Accused Arrested: सलमान खान केस में एक नया अपडेट आया है। पुलिस के हाथ एक नई कामयाबी यानी 5वां आरोपी लग गया है। हरयाणा पुलिस ने अब पांचवे आरोपी को पकड़कर उसे मुंबई पुलिस को सौंपने की प्लानिंग कर ली है।

---विज्ञापन---

Salman Khan Murder Plan Accused Arrested: सलमान खान (Salman Khan) को लेकर लगातार जानलेवा प्लान्स बनाए जा रहे हैं। एक्टर की जान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग से खतरा है। लगातार एक्टर से जुड़ी कई शॉकिंग खबरें मिल रही हैं। जब से भाईजान के घर के बाहर गोलियां चली हैं फैंस और पुलिस की नींद उड़ गई है। ऐसे में एक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार बिश्नोई गैंग के मंसूबों पर पानी फेरने का काम कर रही है। अब तक एक्टर के खिलाफ साजिश रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसी बीच अब केस में नया मोड़ आ गया है।

पांचवा आरोपी गिरफ्तार

अब सलमान खान पर पनवेल वाले फार्महाउस में हमला करने का प्लान बना रहे लोगों में से एक और आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है। यानी अब इस केस में पांचवी गिरफ्तारी हो चुकी है और इसी के साथ बिश्नोई गैंग की एक बार फिर हार हो गई है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, एक्टर को उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर मारने की योजना बना रहे बिश्नोई गैंग से हरियाणा पुलिस ने एक 37 साल के आरोपी को धर दबोचा है। इस शख्स की पहचान जॉनी वाल्मीकि के रूप में की गई है। ये आरोपी हरियाणा के भिवानी से ही गिरफ्तार हुआ है।

---विज्ञापन---

हरियाणा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा पुलिस ने शनिवार को जॉनी वाल्मीकि नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया और अब जल्द ही इसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के इनपुट्स की वजह से हो पाई है। बीते महीने पुलिस ने इसी केस में 4 आरोपियों को पकड़ा था। वही, अब पांचवे आरोपी का अरेस्ट होना पुलिस के लिए वाकई बड़ी कामयाबी है। बता दें, बाकी आरोपियों से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को जॉनी वाल्मीकि के बारे में जानकारी मिली थी। मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस को इस मामले के अपडेट दिए और उनकी मदद से जॉनी वाल्मीकि को भी पकड़ लिया गया।

Salman Khan Murder Plan Accused Arrested

सलमान खान केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Raveena Tandon ने क्या सच में नशे में की मारपीट? जानें वायरल वीडियो का सच?

---विज्ञापन---

बिश्नोई गैंग के इरादों पर फिरा पानी

बता दें, पुलिस को बाकी आरोपियों के फोन से वो वीडियो भी मिले हैं जिनमें उन्हें AK-47 जैसे हथियारों से सलमान खान पर हमले करने के आर्डर दिए गए थे। एक्टर के खिलाफ इस साजिश में 60 से 70 लोग मिले हुए हैं और इन्होंने पाकिस्तान से कई हथियारों के इंतजाम तक कर लिए थे। बिश्नोई गैंग पूरी तयारी में था कि उन्हें एक मौका मिले और वो सलमान खान को माउथ के घाट उतार दे। लेकिन पुलिस ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया।

First published on: Jun 02, 2024 07:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola