---विज्ञापन---

250 करोड़ भी क्रॉस नहीं कर पाई सलमान खान की Tiger 3, नौ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी, जिसकी शुरुआत तो अच्छी हुई थी, लेकिन अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस का टिक पाना भारी होता जा रहा है।

---विज्ञापन---

Tiger 3 Box Office Collection: बॉलीवुड के ‘दंबग’ कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैंस बहुत लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब थे। दोनों ने अपने फैंस को एक सुपरहिट फिल्म की सीरीज दी है, जिसका तीसरा सीक्वल यानी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई या यूं कहे कि सलमान खान अपनी इस फिल्म में वो चार्म नहीं दिखा पाए जो उनकी पहली दो सीरीज ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में देखने को मिला था।

हालांकि, ये कहना भी गलत नहीं होगा कि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को चुनने में बड़ी गलती की है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर इस तरह की बड़ी फिल्म को रिलीज करना एक बड़ा चैलेंज लेने के बराबर होता है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर त्योहारों का अच्छा खासा असर देखने मिला। इसके अलावा अगर फिल्म की कमाई पर सबसे ज्यादा असर किसी चीज का पड़ा तो वो था विश्व कप 2023 (World Cup 2023)।

---विज्ञापन---

Tiger 3 नहीं बना पाई कोई बड़ा रिकॉर्ड 

ऐसे में भले ही फिल्म की कहानी में तोड़ा दम था, लेकिन दर्शकों की इन तमाम जरूरी दिनों ने नौ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ का दम निकाल दिया। कहां लोग ये अंदाजा लगा रहे थे कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन फिल्म अपना एक यादगार रिकॉर्ड तक कायम नहीं कर पाई। मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टोटल बजट 300 करोड़ बताया जाता है। ऐसे में फिल्म अभी तक 236 करोड़ तक ही पहुंच पाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक हादसा, चार कहानियां… Kadak Singh का ट्रेलर आउट, तो इस दिन रिलीज होगा Dunki का Drop 2

नौ दिनों में निकला Tiger 3 का दम 

बॉक्स ऑफिस (Tiger 3 Box Office Collection) पर 44.5 करोड़ से अपनी शुरुआत करने वाली सलमान खान और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, लेकिन इन दो हफ्तों में फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई। ऐसे में SRK की दोनों फिल्में दो हफ्ते के अंदर 300 करोड़ पार कर गई थी।
‘पठान’ ने नौ दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 364 करोड़, जबकि ‘जवान’ ने 367 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, ‘टाइगर 3’ ने नौवें दिन महज 6.50 करोड़ की कमाई की और फिल्म का टोटल कलेक्शन 236.43 करोड़ है। हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड 376 करोड़ का कलेक्शन पार करने में कामयाब रही।
First published on: Nov 21, 2023 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola