---विज्ञापन---

Salman Khan के घर फायरिंग केस में अधिकारी का बड़ा दावा, शूटर्स नहीं जानते थे कहां फायरिंग करनी है

Salman Khan House Firing Case: अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस बेहद बारिकी से मामले की जांच कर रही है। इस केस में अब तक कई आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। वहीं, अब पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए नया अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर जबसे फायरिंग हुई है, तबसे ही ये मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। अब इस केस में अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस की मानें तो पुलिस ने अपडेट दिया है कि जिन शूटर्स ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उन्हें हथियार सप्लाई होने तक ये नहीं पता था कि फायरिंग सलमान खान के घर पर करनी है।

पुलिस का बड़ा दावा

सलमान खान के घर फायरिंग केस में पुलिस अधिकारी ने अब तक की जांच का हवाला देते हुए ये बड़ी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी का ये दावा इस केस में बड़ा खुलासा बनकर सामने आया है। बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस केस में पुलिस ने अब तक कई लोगों को अरेस्ट किया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

27 मई तक बढ़ी आरोपियों की कस्टडी

गौरतलब है कि फायरिंग की घटना के मामले में अरेस्ट हुए आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता बिहार के रहने वाले हैं। बता दें कि इस केस में इन दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 27 मई तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारी की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग में पाल को अंकित गुप्ता नाम के शख्स ने भर्ती करवाया था।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

बता दें कि जब सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया। फैंस को भी एक्टर की चिंता सताने लगी। हालांकि सलमान खान कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहते हैं। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली। हालांकि सलमान खान हमेशा इस पर बेहद कूल रिएक्शन देते हैं, लेकिन फैंस और फैमिली को अभिनेता की चिंता लगी रहती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर Sangeeth Sivan का निधन, Sunny Deol की फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

First published on: May 09, 2024 07:08 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola