Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना रिलीज, साउथ इंडियन लुक में दिखे भाईजान

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना ‘बथुकम्मा’ रिलीज हो गया है।

विज्ञापन

फैंस का इंतजार खत्म करते हुए इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। हर तरफ सलमान की अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है और सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है।

विज्ञापन

‘बथुकम्मा’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचाया तहलका

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की जान के नए गाने ‘बथुकम्मा’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। साथ ही इस गाने में सलमान खान का लुक भी बहुत शानदार है। बता दें कि ये गाना फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का चौथा गाना है।

विज्ञापन

साउथ इंडियन लुक में दिखे भाईजान

साथ ही इस गाने में भाईजान साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे हैं, जो दर्शको के लिए एकदम अलग और खास है। वहीं, गाने के बोल भी तेलुगु और हिंदी भाषा में हैं। साथ ही साउथ इंडियन लोगों में इस गाने को लेकर एक अलग ही क्रेज नजर आ रहा है।

‘सलमान खान हमारी संस्कृति को दिखा रहे हैं’- यूजर

बता दें कि सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने अपनी फिल्म के नए गाने को लेकर जानकारी दी है। साथ ही इस गाने में सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आ रही है। साथ ही फैंस भी इस गाने को लेकर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘यह गाना काफी यूनिक और अच्छा है।’ साथ ही दूसरे ने लिखा कि- ‘सलमान खान हमारी संस्कृति को दिखा रहे हैं।’

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’ 

बता दें कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी भी है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से शहनाज गिल भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ