'Baba Siddiqui के मर्डर से Salman Khan का कोई लेना-देना नहीं', Salim Khan ने मामले पर तोड़ी चुप्पी

Salman Khan Father Salim Khan on Baba Siddiqui Murder: बीते दिनों एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने सभी को चौंका दिया। इस घटना के बाद सलमान खान का नाम इस मामले से जोड़ा जाने लगा लेकिन अब सलीम खान का इस पर रिएक्शन आया है।

Salman Khan Father Salim Khan on Baba Siddiqui Murder

Salman Khan Father Salim Khan on Baba Siddiqui Murder

Salman Khan Father Salim Khan on Baba Siddiqui Murder: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुरक्षा को लेकर चिंताओं से घिरे हुए हैं, खासकर जब से एनसीपी नेता और एक्टर के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है। सलमान के पिता सलीम खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस मामले पर अपना बयान दिया है। पहली बार इस मामले पर सलमान खान के पिता ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान के बीच किसी भी तरह का संबंध नहीं दिखता है। सलीम खान ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

‘सलमान का हत्या से कोई संबंध नहीं’

सलीम खान ने एबीपी न्यूज को बताया कि परिवार को समझ में नहीं आता कि कैसे सलमान और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बीच कोई संबंध जोड़ा जा सकता है। उनका मानना है कि अगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इसमें हाथ है, तो ये एक अलग मुद्दा है, जिसमें संपत्ति को लेकर विवाद शामिल हो सकता है। सलीम खान ने सलमान खान का बाबा सिद्दीकी की हत्या से किसी भी तरह के संबंध को नकार दिया है। आपको बता दें सलमान के लिए ये स्थिति और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि हाल के महीनों में उन्हें बिश्नोई गैंग से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सलमान खान को मिल रहीं धमकियां

सलीम खान के बयान से पहले मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के खिलाफ एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस संदेश में कहा गया था कि अगर सलमान अपने दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई से संबंध समाप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें पैसे देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उनकी स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी खराब होने का खतरा था। इस मामले में अब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच करने के बाद पता चला कि ये धमकी एक प्रैंक था, जो किसी अंजान शख्स ने की थी।

विज्ञापन

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

इस पूरे मामले में बाबा सिद्दीकी की हत्या ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। उनके हत्यारों ने बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया है, जिससे सलमान के करीबी लोगों की चिंता बढ़ गई है। सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि उनके घर के आस-पास सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सलमान के भाई अरबाज खान ने हाल ही में परिवार की चिंताओं के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन परिवार सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। वो ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि सलमान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ