Dilip kumar की डेथ एनिवर्सरी पर Saira Banu का पोस्ट, इमोशनल होकर फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Saira Banu Emotional Post for Dilip kumar: हिंदी सिनेमा का वो सितारा जो आज भी हर किसी के दिल में जिंदा है। एक्टर दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई को 2021 को हुआ था। हालांकि आज भी उनकी फिल्में, उनकी शख्सियत और बातों को याद कर हर किसी की आंखें भर आती हैं। दिलीप साहब की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी सायरा बानो के इमोशनल पोस्ट को देखकर यकीनन आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

Saira Banu Emotional Post for Dilip kumar

Saira Banu Emotional Post for Dilip kumar

Saira Banu Emotional Post for Dilip kumar: आज से 3 साल पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जब उनके निधन की खबर आई थी तो कोई पहले तो यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि वाकई ऐसा हुआ है। दिलीप कुमार ने अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से बहुत लोगों का दिल जीता। फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। दिलीप कुमार की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने एक बार फिर उन्हें याद किया। सायरा बानो ने इस मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन

सायरा बानो ने लिखा इमोशनल नोट

सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने इस नोट में जिंदगी के अपने अकेलेपन का भी जिक्र किया। उन्होंने अपनी दिल की बात कही। इस पोस्ट को देखने बाद कई लोगों का दिन फिर से टूट गया। गौरतलब है सायरा बानो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मौके पर दिलीप कुमार की पिक्चर्स और वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

सायरा बानो ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘मैं अपने प्यार को इस नोट के जरिए जाहिर कर रही हूं। सभी शुभचिंतकों, करीबी दोस्तों और परिवारजनों का मैं धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुश्किल दिनों में हमें प्यार भरे मैसेज भेजे। इन सभी संदेशों से मुझे हर मुश्किल से निकलने की ताकत मिलती है और दिलीप साहब के प्यार के लिए मैं आज भी आभारी हूं। दिलीप साहब ने आने वाली 6 जनरेशन को प्रेरित किया है, जो काफी अहम है।

विज्ञापन

पोस्ट ने फैंस को किया इमोशनल

इसके अलावा सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में दिलीप कुमार को भी एक संदेश भेजा। उन्होंने लिखा- ‘डियर युसुफ खान, चाहे जो भी हो हम फिर भी हाथ में हाथ डालकर हमेशा साथ में चलेंगे। हम हर वक्त एक-दूसरे के साथ रहेंगे और आखिरी समय तक हम साथी बने रहेंगे।’ सायरा बानो के इस पोस्ट को पढ़कर फैंस काफी इमोशनल हो गए। बहुत सारे लोगों ने सायरा बानो के इस पोस्ट पर कमेंट किया।

Saira Banu Emotional Post for Dilip kumar

Saira Banu Emotional Post for Dilip kumar

विज्ञापन

दिलीप कुमार का असली नाम था युसुफ खान

11 दिसंबर 1922 को युसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का जन्म हुआ था। दिलीप कुमार ने करीब 55 साल तक हिंदी सिनेमा में बेहतरीन फिल्में कीं। एक से बढ़कर एक फिल्मों से उन्होंने फैंस का दिल जीता। उन्हें बेशक फैंस दिलीप कुमार के नाम से जानते थे लेकिन उनका असली नाम युसुफ खान था। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को आखिरी सांस ली थी। दिलीप कुमार ने करीब 22 साल छोटी सायरा बानो से निकाह किया था। दिलीप और सायरा की अपनी कोई संतान नहीं है। भारतीय सिनेमा दिलीप कुमार के योगदान को हमेशा गर्व से याद करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ