Saif Ali Khan Attack Case में पकड़े संदिग्ध की हुई पहचान, जानें किस आधार पर अरेस्ट?

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को अरेस्ट किया है। हालांकि, अभी उससे पूछताछ नहीं हुई है और मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंच रही हैं। देखने वाली बात होगी कि मामले में क्या नया सामने आता है?

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस बेहद तेजी से इस केस की जांच कर रही है। वहीं, अब मामले में दूसरा संदिग्ध भी पकड़ा जा चुका है। हालांकि, अभी मुंबई पुलिस इस संदिग्ध से नहीं मिली है, लेकिन पुलिस रवाना हो चुकी है। इस बीच अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर कैसे पता लगा कि पकड़ा गया शख्स ही सैफ खान हमला मामले में संदिग्ध है? आइए जानते हैं…

कहां का है संदिग्ध?

दरअसल, सैफ अली खान पर हमले के मामले में दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आरोपी का नाम भी सामने आ गया है, जिस संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम आकाश कैलाश कनौजिया है और वो मुंबई का रहने वाला है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एसके सिन्हा ने कहा कि मुंबई पुलिस के द्वारा शेयर किए गए फोटो और ट्रेस किया जा रहे हैं मोबाइल नंबर के आधार पर संदिग्ध आरोपी को रेलवे पुलिस ने पकड़ा है।

Advertisment
Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case

कल सुबह दुर्ग पहुंचेगी मुंबई पुलिस

बता दें कि मुंबई पुलिस संदिग्ध को लेने के लिए रवाना है चुकी है और कल सुबह दुर्ग पहुंचेगी। घटना के संबंध में अभी तक संदिग्ध से कोई पूछताछ नहीं की गई है। हालांकि, संदिग्ध आरोपी ने मुंबई से बिलासपुर जाने की जानकारी दी है, लेकिन उसके पास से कोई टिकट भी नहीं मिला है। ऐसे में अब पूछताछ में ही सारी बातों का खुलासा हो सकेगा। देखने वाली बात होगी कि अब मामले में क्या नया मोड़ आता है?

सैफ पर हुआ हमला

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक चोर चोरी करने के लिए घुसा। हालांकि, उसने कुछ चोरी नहीं किया, लेकिन जब सैफ उसे पकड़ने लगे तो चोर ने सैफ पर ही चाकू से हमला कर दिया। इस वक्त सैफ अली खान अस्पताल में हैं और पहले से ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है और अब इस दूसरे संदिग्ध से मुंबई पुलिस जल्दी ही पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

करीना ने क्या कहा?

इस मामले में करीना कपूर का बयान भी सामने आया है। करीना ने कहा कि घटना के वक्त वो घर पर ही थीं और सैफ ने घर की सभी महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। हालांकि, जब वो 11वीं मंजिल पर आईं, तो उन्होंने देखा कि हमलावर सैफ पर वार कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ