OTT Releases This Week: 'हक' से लेकर 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5- वॉल्यूम 2' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इस वीक ओटीटी पर कई फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली हैं, इसलिए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जान लेते हैं.

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week. image credit- social media

विज्ञापन

OTT Releases This Week: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्में रिलीज होती रहती हैं. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज-कल लोग घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. इस बीच हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस वीक क्या-क्या रिलीज हो रहा है?

इस वीक ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?

स्ट्रेंजर थिंग्स 5- वॉल्यूम 2

नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5- वॉल्यूम 2’ ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. इस सीरीज के ओटीटी पर आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. 31 दिसंबर 2025 को इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.7 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

हक

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का ठीक-ठॉक रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म को अब 2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.6 की रेटिंग मिली है.

द गुड डॉक्टर

‘द गुड डॉक्टर’ की बात करें तो ये एक मेडिकल ड्रामा फिल्म है. इसमें आपको डॉ. शॉन मर्फी की कहानी देखने को मिलेगी. इसे 1 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.1 की रेटिंग मिली है.

इको

इसके अलावा मलयालम थ्रिलर ‘इको’ की रिलीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज भी बेहद करीब आ गई है. जी हां, इसे 31 दिसंबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

लव फ्रॉम 9 टू 5

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ रोमांटिक देखना चाहते हैं और ऐसा ही कुछ खोज रहे हैं, तो ‘लव फ्रॉम 9 टू 5’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसे 1 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है. हालांकि, इसकी आईएमडीबी रेटिंग अभी तक नहीं आई है.

फॉलो माई वाइस

इसके अलावा ‘फॉलो माई वाइस’ भी अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इसमें आपको एक लड़की की मेंटल हेल्थ की परेशानियां देखने को मिलेगी. इसे 2 जनवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 7.2 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

माई कोरियन बॉयफ्रेंड

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘माई कोरियन बॉयफ्रेंड’ भी अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस सीरीज को 1 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसकी आईएमडीबी रेटिंग अभी नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ