साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस Nandini CM ने किया सुसाइड, पेरेंट्स पर लगाया आरोप

Nandini CM Death: साउथ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. कन्नड़ और तमिल टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने सुसाइड कर लिया है. अभिनेत्री के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Nandini CM

Nandini CM. image credit- social media

विज्ञापन

Nandini CM Death: साउथ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. कन्नड़ और तमिल टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. अभिनेत्री के सुसाइड की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस न अपने पेरेंट्स पर आरोप लगाया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नंदिनी ने अपने पेरेंट्स पर आरोप लगाया है कि वो एक्ट्रेस पर शादी के लिए दवाब बना रहे थे, लेकिन नंदिनी अपनी मर्जी के बिना शादी नहीं करना चाहती थी. एक्ट्रेस के पेरेंट्स उनपर लगातार शादी के लिए दवाब बना रहे थे और इससे वो बहुत परेशान हो गई थी. इतना ही नहीं बल्कि इससे एक्ट्रेस डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थी.

विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिया आधिकारिक बयान

नंदिनी की मौत से उनके फैंस और कुलीग्स बेहद परेशान हो गए हैं और हैरान रह गए हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक नंदिनी की मौत की सही वजह को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है. तमिल सीरियल ‘गौरी’ में नंदिनी लीड में थी. इस सीरीयल को लोगों ने बेहद प्यार दिया.

फैंस हुए हैरान

अब नंदिनी के निधन की खबर से ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि हर कोई पेरशान हो गया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं. नंदिनी की मौत से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है?

तमिल सीरियल ‘गौरी’

गौरतलब है कि तमिल सीरियल ‘गौरी’ में नंदिनी के किरदार को लोगों का बेहद प्यार मिलता है. दर्शकों को शो में उनका रोल और एक्टिंग बेहद पसंद आती है, लेकिन अब अभिनेत्री इस दुनिया में नहीं रही हैं और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ