Sahar Afsha quits acting industry: इस्लाम की राह पर चलने के लिए पवन सिंह की हिरोइन ने छोड़ी एक्टिंग इंडस्ट्री

Sahar Afsha quits acting industry: इस्लाम की राह पर चलने के लिए पवन सिंह की हिरोइन ने छोड़ी एक्टिंग इंडस्ट्री

Sahar Afsha quits acting industry: इस्लाम की राह पर चलने के लिए पवन सिंह की हिरोइन ने छोड़ी एक्टिंग इंडस्ट्री

मुंबई: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा (Bhojpuri Actress Sahar Afsha) ने अपने फैंस को चौंकाते हुए एक बड़े फैसले का ऐलान किया है। उन्होंने शो बिजनेस को छोड़कर इस्लाम के धार्मिक रास्ते पर चलने का फैसला किया है। इससे पहले ‘लॉक अप’ कंटेस्टेंट सना खान ने भी ऐसा ही कदम उठाया था और ‘दंगल’ स्टार जायरा वसीम को भी ये फैसला लेते हुए देखा जा चुका है। अब भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफसा (Sahar Afsha quits acting industry) का भी ये फैसला फैंस को झकझोरने वाला है।

एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की घोषणा की, सहर ने एक लंबा नोट साझा करते हुए लिखा था, ‘मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने ये तय किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं। अल्लाह से तौबा करती हूं। अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर मुझे बहुत ज्यादा शोहरत और दौलत मिल जाए, लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन मैं तसवर नहीं की थी। बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई, लेकिन अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है। अगली जिंदगी इंशाल्लाह, अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है।आप सबकी दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए, उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए।’

एक्ट्रेस की पोस्ट पर पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने भी रिएक्ट किया है और लिखा, ‘माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह तुम्हें हर कदम पर इस्तेकमाह दे। तुम और भी लोगों को प्रेरित करो और इंसानियत के लिए जरिया ए खेर बनो।’ अब इन पोस्ट्स पर नेटिजेंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग इनके समर्थन में हैं, तो कुछ लोगों ट्रोलिंग शुरू कर दी है।

सहर अफशा का वर्कफ्रंट
सहर अफसा भोजपुरी और तेलुगु फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2018 में तेलुगु फिल्म ‘कर्ता कर्म क्रिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा बटोरी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म उद्योग में भी काम किया और फिल्म “मेहंदी लगा के रखना 3” में दिखाई दीं। उन्हें आखिरी बार ‘विवाह 2’ में प्रदीप पांडे चिंटू के साथ देखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ