Fact Check: क्या Ronaldo ने Salman Khan को किया इग्नोर? जानें इस मामले की पूरी सच्चाई

Ronaldo-Salman Khan : रोनाल्डो बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान को इग्नोर करके निकल गए है, जबिक ऐसा नहीं हैं।

Ronaldo-Salman Khan

Ronaldo-Salman Khan

Fact Check, Ronaldo-Salman Khan : बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने खूब हंगामा मचाया। वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा था कि रोनाल्डो बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान को इग्नोर करके निकल गए है, जबिक ऐसा नहीं हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, रोनाल्डो का सलमान खान को इग्नोर करने का दावा झूठा साबित हुआ है। आइए जान लेते हैं कि क्या है पूरा मामला…

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वायरल हो रहा ये वीडियो सऊदी अरब में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच MMA मैच के दौरान का है, जहां पर ये दोनों स्टार्स मैच देखने के लिए गए थे। वहीं, इस वीडियो के हवाले से कहा गया कि रोनाल्डो, सलमान को इग्नोर कर चले गए हैं, जबिक ऐसा नहीं हैं, बल्कि इस दौरान दोनों के बीच खूब बातचीत हुई है और जो वीडियो वायरल हो रहा वो झूठा साबित हुआ।

झूठा निकला वायरल वीडियो का दावा

वहीं, अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर ये साबित हो रहा है कि दोनों के बीच खूब बातचीत हुई है। जी हां, इस फोटो में दोनों स्टार्स एक-दूसरे ये खूब बातें करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान की किसी बात पर रोनाल्डो हंस भी रहे हैं। वहीं, अब इस फोटो ने रोनाल्डो के सलमान खान को इग्नोर करने के दावे को झूठा साबित कर दिया है।

टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं सलमान खान

बता दें कि इन दिनों अभिनेता सलमान खान ‘बिग बॉस 17’ को लेकर भी खूब सुर्खियों में है। हाल ही में एक्टर बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में नजर आए। दर्शको को बिग बॉस का 17वां सीजन भी बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी खूब चर्चा में है। वहीं, फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ