'मेरा वाला काफी है...', चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश का नया वीडियो वायरल

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरजे अपने पार्टनर के बारे में बात कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर महवश ने क्या कहा?

Rj Mahvash

Rj Mahvash

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते कुछ दिनों से महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उनकी चर्चा हो रही है। इस बीच अब आरजे का नया पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस पोस्ट में ऐसा क्या है?

विज्ञापन

महवश ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा कि बस एक ही होगा। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो वीडियो में देखा जा सकता है कि आरजे नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि मेरी लाइफ में अगर कोई लड़का आएगा, तो वो होगा सिर्फ एक। वही, दोस्त होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा और वही हसबैंड भी होगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

क्या बोलीं आरजे?

आरजे ने आगे कहा कि मेरी लाइफ उसी के इर्द-गिद घूमेगी, नहीं चाहिए फर्जी लोग, बाकी लड़के फिर मेरे से मुंह नी लगाए जाते। मेरा वाला काफी है, इज एवरीथिंग। वहीं, अब महवश के इस पोस्ट पर यूजर्स ने अपना -अपना रिएक्शन भी दिया। एक यूजर ने कहा कि चहल का लाइक इतनी जल्दी कैसे आता है। दूसरे ने कहा कि चहल की लाइफ स्पीड। तीसरे यूजर ने कहा कि क्या चहल भाई से रिश्ता पक्का समझे?

विज्ञापन
Rj Mahvash

Rj Mahvash

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक और ने कहा कि और वो लड़का सिर्फ चहल है। एक ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आपकी हर पोस्ट पर यूजी भाई का सबसे पहले लाइक आता है। एक ने कहा कि अलग नहीं तुम्हारे वाला लैग स्पिनर है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने आरजे के इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ टाइम से चहल और महवश की डेटिंग रूमर्स आ रही हैं, जिन्हें आरजे खुद खारिज भी कर चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ