अरमान कोहली-आयशा जुल्का के ब्रेकअप की वजह क्या? क्या प्यार में मिला था धोखा?

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा जुल्का ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वो अरमान कोहली संग रिश्ते में थीं।

Ayesha Jhulka, Armaan Kohli

Ayesha Jhulka, Armaan Kohli

बॉलीवुड के कई सितारें अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। हिंदी सिनेमा के किसी स्टार की निजी जिंदगी की चर्चा हो रही है और वो लाइमलाइट में ना आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। आज हम आपको 90s की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हसीना की पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिलेशनशिप में धोखा मिला और इसका वजह से उनका रिश्ता टूट गया। आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

आयशा ने किया खुलासा

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पॉपलुर एक्ट्रेस आयशा जुल्का हैं। जी हां, आयशा जुल्का अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। एक समय था जब उनका नाम कई एक्टर्स के संग जोड़ा गया था। आयशा, अरमान कोहली संग भी रिलेशनशिप में रही थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें प्यार में धोखा मिला।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Jhulka (@ayesha.jhulka)

क्या प्यार में मिला था धोखा?

आयशा ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अरमान संग रिश्ते को लेकर मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सगाई नहीं की और ये एक ऐसा किस्सा है, जिसके बारे में वो कभी बात करना नहीं चाहती हैं। आयशा ने माना कि अरमान संग को सीरियस रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, उन्होंने ब्रेकअप की वजह नहीं बताई, लेकिन ये माना की अरमान से अलग होने की वजह धोखा था।

विज्ञापन

करियर पर पड़ा असर

उन्होंने बताया कि उनकी लाइफ के कुछ चैप्टर ऐसे भी हैं, जिन्हें मैंने छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने आगे कहा कि अरमान से उनका ब्रेकअप अचानक हुआ था, लेकिन वो अलग होना चाहती थी पर इसके लिए कदम नहीं बढ़ा पाई। साथ ही इस फैसले में उनके पेरेंट्स ने भी उनका साथ दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से उनके करियर पर भी असर पड़ा क्योंकि अरमान के संग रहने की वजह से वो फिल्मों के ऑफर को मना कर रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ