क्या सच में 2 फरवरी को होने वाली है Rashmika-Vijay की शादी? वेडिंग वेन्यू से वीडियो आते ही बढ़ी हलचल

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू से एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda. image credit- social media

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ से बेहद खुशी की खबर आ रही है. सुनने में आया है कि जल्द ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने वाली है. जी हां, सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू से एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?

विज्ञापन

रश्मिका और विजय की शादी

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है, जिसे रश्मिका और विजय की शादी के वेन्यू का बताया जा रहा है. हालांकि, ना तो विजय और ना ही रश्मिका की ओर से इस तरह की (दोनों की शादी की) कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आई है. इस वीडियो को एक व्लॉगर ने शेय किया है, जिसके बाद विजय और रश्मिका की शादी की अफवाहें और तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

वेडिंग वेन्यू से वीडियो वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में उदयपुर में उनकी शादी की सजावट के पर्दे के पीछे के सीन दिखाए गए हैं. खबरों के मुताबिक जानकारी है कि रश्मिका और विजय शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

उदयपुर से वीडियो आया सामने

अब तान्या नाम की एक व्लॉगर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शादी की सजावट दिखाई गई है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो उदयपुर की किसी जगह पर शूट किया गया है जो किसी शाही महल का हिस्सा है. इस वीडियो में बड़े-बड़े लाल पर्दे, खूबसूरत झूमर और शाही शैली के पुराने रसोई के बर्तन इस्तेमाल नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

प्राइवेट होगी शादी

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर रश्मिका और विजय की शादी की बातें तेज हो गई हैं और यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. खबरों की मानें तो विजय और रश्मिका की शादी बेहद प्राइवेट इवेंट में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.इतना ही नहीं बल्कि दोनों को लेकर ये भी जानकारी है कि उनकी सगाई 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में हुई थी. हालांकि, इसकी ऑफिशियल कोई जानकारी नहीं आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ