Mardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल? रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं हो रही है. आइए जानते हैं इसका दूसरे दिन का कलेक्शन?

Mardaani 3

Mardaani 3. IMAGE CREDIT- Social media

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को टिकट खिड़की पर दो दिन हो गए हैं, लेकिन ये उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पा रही है. फिल्म का ओपनिंग डे भी कुछ खास नहीं रहा और अब दूसरे दिन के कलेक्शन में भी कुछ खास नंबर नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

फिल्म ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 3.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

ओपनिंग डे की कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो ये फिल्म अभी 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी टाइम ले सकती है. जी हां, फिल्म ने दो दिन में सिर्फ 7.84 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, अगर इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अपने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का कारोबार किया है.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी की इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ टिकट खिड़की पर आ गई थी. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी. अब दोनों फिल्मों में कमाई को लेकर एक-दूसरे से आगे जाने की होड़ है. लेकिन रानी की फिल्म की कमाई के आंकड़े कुछ खास नहीं है.

विज्ञापन

संडे कलेक्शन से उम्मीद

बता दें कि रानी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन फिल्म की कमाई उस हिसाब से नहीं हो रही है, जितनी उम्मीद की जा रही थी. अब फिल्म के संडे कलेक्शन से उम्मीद है. देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म वीकेंड पर भी कमाई करने में कामयाब हो पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ