---विज्ञापन---

भाग नहीं रहा, डरा हुआ हूं… Ranveer Allahbadia के पोस्ट पर क्या बोली पब्लिक?

Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा है और इस बीच अब रणवीर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट को लेकर हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक रणवीर को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिल रही है। साथ ही हाल ही में मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी थी कि रणवीर से संपर्क नहीं हो पो रहा है और उनके घर पर भी ताला लगा है। साथ ही रणवीर का फोन बंद है और उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है। इस बीच अब रणवीर ने खुद इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि रणवीर के इस बयान पर लोगों को क्या कहना है?

रणवीर ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, रणवीर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो डरे हुए हैं और भाग नहीं रहे हैं। साथ ही उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिल रही है। इस बीच अब लोगों ने रणवीर के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हिम्मत रखो। दूसरे यूजर ने कहा कि इंडिया एक ऐसा देश है, जहां पर गंभीर मुद्दों को सीरियस नहीं जाता, चिंता मत करो भाई, अंकल-आंटी और तुम्हारा परिवार तुम्हारे साथ है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

एक और यूजर ने रणवीर के पोस्ट पर लिखा कि मजबूत रहो रणबीर, ये वक्त भी गुजर जाएगा, ढेर सारी दुआएं। चौथे यूजर ने लिखा कि अब बहुत ज्यादा हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत शर्म की बात है, आप इस सबसे गुजरने के लायक नहीं हैं। एक अन्य ने लिखा कि मजबूत रहो रणवीर। इस तरह के कमेंट्स करते लोग रणवीर को हिम्मत दे रहे हैं। वहीं, अगर रणवीर के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---
Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia

ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अच्छा काम करूं- रणवीर

रणवीर अल्लाहबादिया ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में रणवीर ने लिखा कि मैं और मेरी टीम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं सभी एंजेंसियों के सवालों के जवाब भी दूंगा। माता-पिता को लेकर किया गया मेरा कमेंट बेहद अपमानजनक था और ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अच्छा काम करूं।

---विज्ञापन---
Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia

मैं बहुत डरा हुआ हूं- रणवीर

रणवीर ने आगे लिखा कि मैं फिर से अपने सवालों को लेकर माफी मांगता हूं। लोग मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और मुझे भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। लोग मेरी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर आ गए थे और मैं बहुत डरा हुआ भी हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं, मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं। पुलिस और न्यायपालिका पर मुझे पूरा भरोसा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal का महाकुंभ में ‘फर्जी बाबा’ को एक्सपोज करना पड़ा भारी, लोगों ने क्यों लगाई लताड़?

First published on: Feb 16, 2025 03:05 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola