Celina Jaitly क्या एक्टिंग में कमबैक का बना रही हैं प्लान? एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में मची है उथल-पुथल

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग में कमबैक पर बात की है.

Celina Jaitly

Celina Jaitly. image credit- instagram

विज्ञापन

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर खूब बातें सुनने को मिल जाती हैं. एक तरफ एक्ट्रेस का पति के साथ विवाद चल रहा है, तो दूसरी ओर सेलिना अपने भाई को दुबई जेल से वापस लाने के हर संभव कोशिश कर रही हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि क्या सेलिना एक्टिंग में कमबैक का प्लान कर रही हैं या नहीं?

क्या एक्टिंग में वापसी करेंगी सेलिना?

दरअसल, हाल ही में सेलिना जेटली ने नवभारत टाइम्‍स से बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने एक्टिंग पर वापसी के बारे में भी बात की. इस दौरान जब सेलिना से इसको लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेत्री ने कहा कि मेरा काम बस एक प्रोफेशन नहीं है बल्कि ये एक्सप्रेश करने का एक तरीका है. मेरा काम ही है, जो मुझे दूसरी कई चीजों से बचाता है.

विज्ञापन

क्या बोलीं सेलिना?

सेलिना ने कहा कि मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और ये मेरे काम और मकसद को जिंदा रखता है. मेरा काम ही है, जो मुझे इमोशनली, फाइनेंशियली और साइकोलॉजिकली जो दूसरे तरीकों से बचाता है. सेलिना के इस बयान से उनका कमबैक तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि उनके लिए उनका काम बेहद जरूरी है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या एक्ट्रेस वापसी करती है या नहीं?

पति से साथ सेलिना की अनबन

इसके अलावा अगर सेलिना की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने पति पीटर हाग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना और पीटर के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और अब दोनों ही एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं. मामला कोर्ट में है और दोनों अपनी 15 साल की शादी को खत्म कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं. गौरतलब है कि सेलिना जेटली का भाई भी यूएई की जेल में बंद है और एक्ट्रेस उन्हें भी वापस लाने की कोशिश कर रही हैं. इसके लिए वो सरकार से भी अपील कर चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ