राइज एंड फॉल फेम अहाना कुमरा का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Aahana Kumra Accident: राइज एंड फॉल शो का हिस्सा रहीं अहाना कुमरा की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस खबर के आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि अहाना की हालत कैसी है?

Aahana Kumra

Aahana Kumra. image credit- social media

विज्ञापन

Aahana Kumra Accident: राइज एंड फॉल शो का हिस्सा रहीं अहाना कुमरा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. अहाना की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि, इस हादसे में अभिनेत्री को कोई चोट नहीं लगी है और वो बिल्कुल ठीक हैं. हालांकि, इस हादसे में अभिनेत्री को कोई चोट नहीं लगी है और वो बिल्कुल ठीक हैं. अहाना के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद उनके फैंस बेहद परेशान हो गए हैं, लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है.

अहाना कुमरा का हुआ एक्सीडेंट

varindertchawla ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी है कि अहाना का एक्सीडेंट हो गया है. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि अहाना कुमरा के एक्सीडेंट की जानकारी मिली है. सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अहाना बाल-बाल बच गईं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है.

विज्ञापन

राइज एंड फॉल में जमकर लाइमलाइट चुराई

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स किए. लोगों ने एक्ट्रेस के ठीक होने के लिए भगवान का शुक्र किया है. इसके अलावा कुछ लोगों ने अभिनेत्री के ठीक होने की भी दुआ मांगी है. गौरतलब है कि अहाना कुमरा ने पॉपुलर शो राइज एंड फॉल में जमकर लाइमलाइट चुराई थी.

पवन सिंह के साथ झगड़ा

राइज एंड फॉल में पवन सिंह के साथ अहाना का झगड़ा बेहद चर्चा में रहा था. इतना ही नहीं बल्कि पवन सिंह पर किए गए कमेंट्स के बाद उनके फैंस की ओर से अहाना को जान से मारने तक की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत अभिनेत्री को शो के मेकर्स से करनी पड़ी थी. इसकी जानकारी खुद अहाना ने दी थी.

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें

बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में अहाना ने बताया था कि मैंने शो में जो भी कहा था, वो गुस्से में कहा था, क्योंकि मुझ पर कुछ चीजें बीती थी, लेकिन जब मैं शो से बाहर निकली तो मैंने देखा कि मेरे बारे में क्या-क्या कहा जा रहा है? इतना ही नहीं बल्कि मैंने जो कहा भी नहीं था, वो भी वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखा था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ