Madhuri Dixit की Mrs Deshpande ही नहीं, ये फिल्में भी हैं धांसू, सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा तगड़ा डोज

Madhuri Dixit Films: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित अपनी सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. लोगों को एक्ट्रेस की सीरीज बेहद पसंद आ रही है. इस बीच आइए जानते हैं कि माधुरी की उन फिल्मों के बारे में, जो ओटीटी पर मौजूद है और उनमें कमाल का सस्पेंस और थ्रिल है.

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit. image credit- social media

विज्ञापन

Madhuri Dixit Films: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ 19 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. इस सीरीज के 6 एपिसोड को एक साथ रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. अगर आप भी माधुरी के दीवाने हैं और उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको उनकी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

ओटीटी पर मौजूद माधुरी की फिल्में

परिंदा

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की फिल्में हमेशा ही फैंस और दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं. साल 1989 में 29 नवंबर को माधुरी की फिल्म ‘परिंदा’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने बेहद प्यार दिया था. फिल्म में अंडरवर्ल्ड की सच्चाई को दिखाया गया था, जो बेहद ही कमाल का था. इस फिल्म में आपको कमाल का क्राइम, सस्पेंस, रोमांस और बलिदान देखने को मिलेगा. अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप प्राइव वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

अंजाम

माधुरी कमाल के सस्पेंस और साइको-थ्रिलर से भरी फिल्में दी हैं. साल 1994 में 22 अप्रैल को धक-धक गर्ल की फिल्म ‘अंजाम’ रिलीज हुई थी. फिल्म में माधुरी ने शिवानी चोपड़ा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में माधुरी ने बेहद कमाल का काम किया था और शानदार परफॉर्मेंस दी थी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

100 डेज

साल 1991 में 31 मई को रिलीज हुई फिल्म 110 DAYS भी माधुरी की कमाल की फिल्मों में से एक है. ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर है, जिसे पार्थो घोष ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म की कहानी बेहद सस्पेंस से भरी हुई है. फिल्म को आप प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सैलाब

इसके अलावा साल 1990 में 31 अगस्त को आई माधुरी की फिल्म ‘सैलाब’ भी है. इस फिल्म में भी कमाल का सस्पेंस और थ्रिलर है. फिल्म को दीपक बलराज ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म की कहानी में आपको भरोसे और धोखे का खेल देखने को मिलेगा. ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है और आप इसे वहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ