Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Allahbadia का हुआ ब्रेकअप? रूमर्ड गर्लफ्रेंड Nikki Sharma को किया अनफॉलो

Ranveer Allahbadia Breakup With Nikki Sharma: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का रूमर्ड गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा के साथ ब्रेकअप हो गया है।

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia का हुआ ब्रेकअप? रूमर्ड गर्लफ्रेंड Nikki Sharma को किया अनफॉलो
Ranveer Allahbadia Breakup With Nikki Sharma

Ranveer Allahbadia Breakup With Nikki Sharma: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों से फैल रही हैं। अब निक्की शर्मा ने एक दिल तोड़ने वाली इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने एक दूसरे से राहें अलग कर ली हैं।

दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

2024 में रणवीर अल्लाहबादिया और निक्की शर्मा के रिश्ते की अफवाहें मीडिया में आने लगी थीं, खासकर तब जब दोनों के लंदन ट्रिप से जुड़ी एक फोटो वायरल हुई थी। इस तस्वीर में रणवीर ने निक्की का चेहरा एक इमोजी से ढककर शेयर किया था, लेकिन फैंस ने जल्दी ही समझ लिया कि वो निक्की ही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे उनके बीच की नजदीकी का एहसास हुआ था। हालांकि अब लगता है कि उनके रिश्ते में कुछ खटास आ गई है, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

निक्की शर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

हाल ही में निक्की शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा था, ‘सही लोग आपको जरूरी, प्यार, योग्य और अहम महसूस कराते हैं।’ निक्की के इस पोस्ट के बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया ने अभी तक अपनी लंदन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हटाई नहीं हैं, जो इस बात का संकेत है कि वो इन तस्वीरों से जुड़ी यादों को छोड़ना नहीं चाहते। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए हमेशा दोनों के रिश्ते को लेकर संकेत मिले हैं।

कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया?

रणवीर अल्लाहबादिया एक फेमस यूट्यूबर और ‘द रणवीर अल्लाहबादिया शो’ के होस्ट हैं, जो कि उनका खुद का पॉडकास्ट चैनल है। वो अलग-अलग मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और समाजिक क्षेत्र से जुड़े शख्सियतों के साथ बातचीत करते हैं। दूसरी ओर निक्की शर्मा एक फेमस टीवी अभिनेत्री हैं, जो ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शोज में नजर आई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Parineeti ने भाई की शादी में Priyanka Chopra से बनाई दूरी? शेयर की तस्वीरों में बहन के साथ नहीं दिखीं एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola