Parineeti ने भाई की शादी में Priyanka Chopra से बनाई दूरी? शेयर की तस्वीरों में बहन के साथ नहीं दिखीं एक्ट्रेस

Parineeti Attends Priyanka Chopra Brother Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Parineeti Attends Priyanka Chopra Brother Wedding

Parineeti Attends Priyanka Chopra Brother Wedding

विज्ञापन

Parineeti Attends Priyanka Chopra Brother Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ हाल ही में अपने कजन भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में पहुंची। इस दौरान राघव और परिणीति ने काफी सुर्खियां बटोरीं। परिणीति का अंदाज देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आए। शादी से परिणीति की तस्वीरें अब काफी वायरल हो रही हैं। कुछ तस्वीरें खुद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कहीं परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से दूरी तो नहीं बना रही थीं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं?

भाई की शादी में प्रियंका से बनाई दूरी?

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी मां रीना चोपड़ा के पोस्ट को शेयर किया है। रीना चोपड़ा ने सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं। सिद्धार्थ की शादी से लेकर उनकी हल्दी और मेहंदी तक, रीना ने बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों नें परिणीति चोपड़ा भी पति राघव के साथ नजर आ रही थीं। हालांकि पिक्चर्स में प्रियंका भी नजर आ रही हैं लेकिन परिणीति के साथ उनकी एक भी तस्वीर नहीं दिखी।

विज्ञापन

प्रियंका की मां के साथ दिखीं परिणीति

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ भी परिणीति नजर आईं लेकिन प्रियंका के साथ उनकी एक भी तस्वीर नहीं दिखीं। अब इसी के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं परिणीति और प्रियंका में कुछ अनबन तो नहीं है।

जहां प्रियंका और सिद्धार्थ के साथ मनारा चोपड़ा समेत उनके सारे कजन साथ-साथ ही नजर आए, वहीं परिणीति अपने पति राघव के साथ ही पूरी शादी के दौरान अलग से नजर आईं। वो ना तो प्रियंका के साथ दिखीं और ना ही अपने किसी और कजन के साथ।

विज्ञापन

परिणीति-प्रिंयका के बीच सबकुछ सही? 

पिछले काफी समय से दोनों बहनें एक साथ नजर नहीं आई है। चाहे वो परिणीति की शादी हो जिसमें ना तो प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं और ना ही उनके पति निक जोनस। हालांकि उस समय प्रियंका को लेकर खबर आई थी कि अपने काम की वजह से वो परिणीति की शादी में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद जब सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई हुई थी तो भी पूरा चोपड़ा परिवार मौजूद था लेकिन परिणीति उस फंक्शन से भी गायब रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ