मिल गया Animal में Bobby Deol की एंट्री वाले सॉन्ग का ओरिजिनल वर्जन, जानें कहां सुन सकते हैं यह गाना

Bobby Deol Animal Entry Song: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में सबसे ज्यादा दर्शकों को फिल्म में खूंखार विलेन बने बॉबी देओल की एंट्री पसंद आई। साथ ही उनकी एंट्री के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे गाने ने तो सोशल मीडिया पर हचलच सी मचा दी है, लेकिन यह गाना ओरिजिनल नहीं है। चलिए बताते हैं इसके ओरिजिनल गाने के बारे में।

Bobby Deol Animal Entry Song

Bobby Deol Animal Entry Song (Image Credit - Social Media)

Bobby Deol Animal Entry Song: इन दिनों सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) गदर मचा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं। इसी दौर फिल्म ने 450 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है और कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स ने दर्शकों का अच्छा खासा ध्यान खींचा, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चाओं में खतरनाक और ‘साइलेंट किलर अबरार’ के किरदार में नजर आ रहे बॉबी देओल (Bobby Deol) की जबरदस्त एंट्री है।

फिल्म में अपनी एंट्री के समय बॉबी देओल की तीसरी शादी हो रही होती है और वो एक गाने पर सिर पर ड्रींक का ग्लास रखकर डांस करते नजर आते हैं। उनके डांस स्टेप्स के साथ-साथ बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे गाने ‘जमाल जमालू’ (Jamal Jamaloo) ने लोगों का खास ध्यान खींचा। यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स इस गाने पर रील्स बना-बनाकर शेयर कर रहे हैं।

https://youtu.be/qblWM3uvLpk?si=dvIu9tY0Z5a2Rvq5

ट्रेंडिंग में है Animal का Jamal Jamaloo गाना

हालांकि, यह ओरिजिनल गाना नहीं है। जी हां… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह गाना ओरिजिनल गाने का रिमिक्स है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस गाने का ओरिजिनल वर्जन आपको कहां मिलेगा और किसने इसको अपनी आवाज दी है। ‘एनिमल’ (Bobby Deol Animal Entry Song) में सुनाई दे रहे इस गाने ‘जमाल जमालू’ का असली नाम ‘ज़िया – जमाल जमालू’ है, जो एक फेमस दक्षिणी ईरान गाना है। इस गाने को गुलजार ने ‘एनिमल’ का गाना ‘जमाल कुडु’ बना दिया। इस गाने को फिल्म के लिए संगीतकार हर्षवर्द्धन रामेश्वर ने तैयार किया था।

https://youtu.be/TrB6JCnawaU?si=xRb6in5FHu8cgWG8

किसने और कब गाया था यह गाना?  

वहीं, अगर इस गाने के ओरिजिनल वर्जन के बारे में बात करें तो यह गाना साल 1950  में खराज़ेमी गर्ल्स हाई स्कूल (Kharazemi Girls High School) के शिराज़ी चोइर (Shirazi Choir) ने गाया था। यह एक शादी में गाए जाने वाला गाना है। ऐसा माना जाता है कि यह गाना एक फेमस ईरानी कवि बिजन स्मंदर (Bijan Samandar) द्वारा लिखी एक कविता का अनुवाद है। ‘एनिमल’ में इस गाने के सुनाई देने के बाद सोशल मीडिया पर इस गाने का ओरिजिनल वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ