क्या इंस्टाग्राम पर नहीं है रणबीर कपूर का अकाउंट? अगर है तो किस नाम से?

रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर नहीं हैं, ऐसे में कई बार चर्चा होती है कि क्या सच में एक्टर का इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट नहीं है? इतना ही नहीं बल्कि ये भी सुनने में आता है कि एक्टर का एक सीक्रेट अकाउंट है।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर कई सितारे खुद से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं। फैंस भी अपने चहेते स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूब ताक-झांक करते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इंस्टाग्राम पर नहीं हैं और कुछ ऐसे भी जिनके सीक्रेट अकाउंट हैं। इस वक्त सोशल मीडिया रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर बातें हो रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है या नहीं?

रणबीर कपूर के पास है पर्सनल अकाउंट

दरअसल, इसको लेकर instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रणबीर के अकाउंट के बारे में बताया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि हाल ही में रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया यूज करने पर बात की। इस दौरान एक्टर ने बताया है कि उनके पास इंस्टाग्राम पर एक पर्सनल अकाउंट है, लेकिन वो इसको पर्सनल ही रखते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

रणबीर कपूर ने बताया है कि अपने अकाउंट को पब्लिक करने के लिए तैयार नहीं है और इस तरह से उन्हें अपने चाहने वालों से जुड़ने में मजा आता है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये गलत है। दूसरे यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका अकाउंट नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा कि रणबीर का कोई अकाउंट नहीं है।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

विज्ञापन

इंस्टा पर हैं रणबीर के फैनपेज

एक और ने यूजर ने कहा कि हां सही बात है, उनका सीक्रेट अकाउंट है। एक अन्य ने कहा कि हां उनका कोई अकाउंट नहीं है, लेकिन उनके करीबियों के लिए उनका सीक्रेट अकाउंट है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के कई फैन पेज हैं, जो एक्टर से जुड़ी कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ