महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के टप-टप गिरे आंसू, खुद बताई वजह, वीडियो भी वायरल

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखों से आंसू गिरते नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि उनके साथ ऐसा क्या हुआ कि वो सबके सामने रो रही हैं? तो आइए जानते हैं…

Monalisa

Monalisa

विज्ञापन

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है। हर रोज मोनालिसा की फैन फॉलोइंग भी बढ़ ही रही है। अब जाहिर है कि लोग उन्हें देख रहे हैं, तो वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने लगी हैं। इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी आंखों से आंसू टप-टप गिर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मोनालिसा रो क्यों रही हैं? तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा पहले कैमरे के सामने साइड पोज दे रही हैं और जैसे ही वो धीरे-धीरे कैमरे की तरफ अपना फेस करती हैं, तो उनकी आंखों से आंसू गिरते नजर आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा की आंखों से आंसू टप-टर गिर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनके चेहरे पर कोई एक्सपरेशन नहीं नजर आता है।

विज्ञापन

एक्टिंग सीख रही हैं मोनालिसा

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि एक्टिंग सीख रही हूं (एक्टिंग चीख री हूं)। वहीं, अब सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट पर अगर यूजर्स के कमेंट्स देखें तो लोगों ने इस पर दिल और फायर इमोजी शेयर किए हैं।

Monalisa

Monalisa

विज्ञापन

महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई हैं मोनालिसा

मोनालिसा का ये वीडियो देखकर आपको समझ में आ गया होगा कि उन्हें कोई टेंशन या परेशानी नहीं है बल्कि वो ये सब एक्टिंग सीखने के लिए कर रही हैं और एक्टिंग सीखने के लिए वो रोने की प्रैक्टिस कर रही हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा, महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई हैं और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ