रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट को सिखाया 'जय श्री राम' बोलना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अमेरिकन यूट्यूबर को ‘जय श्री राम’ बोलना सिखाया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
'रामायण' के इवेंट में साथ दिखे रणबीर कपूर और मिस्टर बीस्ट (Pic Credit- X)
विज्ञापन
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही ऑडियंस के दिलों पर छा गई है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. हाल ही में मुंबई में ‘रामायण’ का इवेंट हुआ, इसमें अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए. मिस्टर बीस्ट यानी जिमी डोनाल्डसन का इस इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलना सिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रणबीर कपूर और मिस्टर बीस्ट के इस स्पेशल मोमेंट को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
मिस्टर बीस्ट ने बोला ‘जय श्री राम’
दरअसल हाल ही में मुंबई में हुए ‘रामायण’ के एक इवेंट में अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी गेस्ट बनकर पहुंचे. इस इवेंट में मिस्टर बीस्ट फिल्म की स्टारकास्ट के साथ स्टेज पर खड़े नजर आए. वहीं ऑडियंस से एक पैपराजी ने जोर से बोला, ‘जय श्री राम, मिस्टर बीस्ट.’ वहीं इसके बाद मिस्टर बीस्ट को समझ ही नहीं आया कि वो इसका क्या रिप्लाई दें. वहीं उनके साइड में खड़े रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट की मदद की और उन्हें जवाब में ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहा. रणबीर कपूर की बात सुनकर मिस्टर बीस्ट ने पैपराजी को जवाबी तौर पर ‘जय श्री राम’ बोला.
सोशल मीडिया पर मिस्टर बीस्ट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. भारतीय फैंस को उनका ‘जय श्री राम’ बोलना काफी पसंद आ रहा है. वहीं इवेंट में जब मिस्टर बीस्ट ने ‘जय श्री राम’ बोला तो वहां मौजूद ऑडियंस ने भी उनके लिए तालियां बजाई. वहीं इस दौरान रणबीर कपूर ने मिस्टर बीस्ट को भगवान राम के बारे में भी बताया और ‘जय श्री राम’ बोलने का महत्व भी बताया. रणबीर कपूर ने भगवान राम के बारे में समझाते हुए कहा कि उनका जन्म राजकुमार के रूप में हुआ था. उनके पास सब कुछ था लेकिन अपने पिता के वचन और अपने कर्तव्यों के लिए उन्होंने सब कुछ त्याग दिया था.
बता दें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इसमें रणबीर कपूर, रवि दुबे और साई पल्लवी साथ नजर आ रहे हैं. वहीं ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार को निभा रहे हैं. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं और साई पल्लवी माता सिता का किरदार निभा रही हैं. इसके साथ ही यश रावण बने हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में इस साल दीवाली पर दस्तक देने जा रही है. हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.