'दोनों आतंकवादियों को हमारे हवाले करो वरना...', Rakhi Sawant का पाकिस्तान को मैसेज

राखी सावंत ने अब पाकिस्तान को एक मैसेज भेजा है। एक्ट्रेस ने दोनों आतंकवादियों को लौटाने के बदले पाकिस्तानियों को कुछ वादे किए हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant File Photo

विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में पहले से ज्यादा खटास आ गई है। पाकिस्तान को लेकर भारत का रवैया सख्त हो चुका है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर भी लोग पाकिस्तान को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जता रहे हैं। इसी बीच अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत ने पाकिस्तान को एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को क्या कहा? चलिए जानते हैं।

राखी सावंत ने पाकिस्तानियों को दिया क्या मैसेज?

राखी सावंत ने वीडियो में कहा, ‘जय हिंदी, जय भारत। मैं राखी सावंत भारत से। पाकिस्तान वालों को एक मैसेज देना चाहती हूं। अगर आप अपने देश में पानी चाहते हैं, कश्मीर में जो हादसा हुआ टूरिस्ट के साथ, अगर आपको थोड़ा भी दुख है, एक मुस्लिम होने के नाते, एक इंसान होने के नाते… तो वो 2 आतंकवादी थे, जो पाकिस्तान में छुपकर बैठे हैं… उन 2 लोगों को आप हिंदुस्तान के हवाले कर दो।’

विज्ञापन

मोदी सरकार की तरफ पाकिस्तान को राखी का वादा

राखी सावंत ने वीडियो में आगे कहा, ‘मोदी सरकार की तरफ से हम, जितना पानी चाहिए हम दे देंगे आपको और जो-जो चाहिए दे देंगे। उन दोनों लोगों ने कितने कश्मीरी और भारतीयों की जान ली है। आपको समझ आ रहा है? यही अगर पाकिस्तान में होता तो आप क्या करते? तो मैं पाकिस्तान से बहुत प्यार से गुजारिश करना चाहती हूं कि आप हिंदुस्तान को उन दोनों को लौटा दो, जिन्होंने हमारे लोगों को मारा है। आप लौटा दो, हमारे मोदी जी पानी भी छोड़ देंगे और बॉर्डर भी खोल देंगे और आपके साथ जो-जो उन्होंने वादे किए हैं वो भी कायम करेंगे और सबको वीजा भी मिलेगा, ये मैं आपको गारंटी देती हूं। ये जो दो लोग छुपकर बैठे हैं पाकिस्तान में, हमारे हवाले कर दो वरना…।’

विज्ञापन

आतंकवदियों के बदले राखी सावंत ने पाकिस्तान को दी ये गारंटी

अब राखी सावंत ने जिस तरह से पाकिस्तान को मोदी सरकार की तरफ से गारंटी दी है, कहीं वो उन्हीं को भारी ना पड़ जाए। राखी सावंत का पाकिस्तान को दिए इस मैसेज का वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ लोग राखी की बातों से खुश हैं, तो दूसरी तरफ लोग उन्हें अपने बोलने के अंदाज को बदलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तानियों को कुछ भी नहीं देना। तो कोई कह रहा है कि मोदी जी अपने आप देख लेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ