Rajkummar Rao ने क्या सच में कराई है प्लास्टिक सर्जरी? फोटो वायरल होने पर एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Rajkummar Rao Photo Viral: एक्टर राजकुमार राव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक काफी अलग दिख रहा है। तस्वीर देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। सच क्या है अब इसका खुलासा खुद एक्टर ने कर दिया है।

rajkumar rao

Rajkummar Rao Photo.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत भोला’ (Srikanth Bolla) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में एक्टर का लुक काफी बदला हुआ दिख रहा है। अब फैंस का क्या है, उन्होंने जैसे ही राजकुमार राव की इस वायरल तस्वीर को देखा तो कहने लगे कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। अब खुद राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी की इन खबरों पर रिएक्ट किया है। साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर के पीछे का असली सच भी बताया है।

विज्ञापन

क्या है वायरल तस्वीर का पूरा सच?

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर का पूरा सच बताया है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप लोगों ने उस वायरल तस्वीर को देखा है तो मैं बताना चाहता हूं कि वो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। यह एक बहुत बड़ा प्रैंक था, क्योंकि इसमें मैं नहीं हूं। मुझे लगता है कि यह किसी का मजाक था।’ उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर नकली है और इसके साथ किसी ने छेड़छाड़ की है।

Rajkummar Rao breaks silence on plastic surgery rumours: I saw the pic, must be touched up, only got fillers done - Hindustan Times

विज्ञापन

एक्टर ने कराए हैं फिलर्स

राजकुमार राव ने आगे कहा कि ‘लोगों को लगता है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है इसलिए वो इस तस्वीर को देखने के बाद मेरी पुरानी तस्वीरें खंगालने लगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैंने कई साल पहले फिलर्स कराए हैं, जिससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ सके।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘करियर की शुरुआत में मुझे अपने लुक्स को लेकर लोगों के कमेंट सुनने पड़ते थे। इसलिए करीब 8 या 9 साल पहले मैंने फिलर्स करवाया था, जिससे मेरा लुक परफेक्ट लगे और मुझमें आत्मविश्वास आ सके।’

विज्ञापन

कब रिलीज होगी श्रीकांत भोला?

जाहिर है कि सोशल मीडिया पर इस वायरल तस्वीर के चलते राजकुमार राव को काफी ट्रोल होना पड़ा था। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझपर ट्रोल्स का कोई असर नहीं पड़ता। मैं जानता था कि ये प्रैंक है। कुछ लोग इस तरह की हरकत ध्यान खींचने के लिए भी करते हैं। हालांकि मैं मानता हूं कि ये बिल्कुल गलत है।’ गौरतलब है कि राजकुमार राव जल्द की फिल्म ‘श्रीकांत भोला’ 1 मई को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। यह फिल्म बिजनेसमैन श्रीकांत भोला की बायोपिक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ