Queen Elizabeth II Death Reactions: बीती रात ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth II Death) का लंबी बीमारी के बाद निधन का हो गया। 96 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ II ने आखिरी सांस ली। उनका निधन स्कॉटलैंड के Balmoral Castle में हुआ। क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु पर वर्ल्ड लीडर्स के साथ-साथ हमारे बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों ने जताया दुख

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक काम करने वाली महारानी थीं। उन्होंने साल 1952 में गद्दी संभाली थीं। करीब 70 साल तक उन्होंने राज किया। रानी के निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) रितेश देशमुख समेत कई सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को याद करते हुए एक इमोशनल ट्वीट साझा किया है।

बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी ने भी क्वीन एलिजाबेथ की एक मेमोरेबल फोटो शेयर करते हुए रानी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को याद करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी में उनकी खूबसूरत फोटो शेयर की है, इसके साथ ही एक दिल वाला इमोजी भी साझा किया।

विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार रितेश देखमुख (Ritesh Deshmukh) ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है- ‘एक युग का अंत हो गया…मुश्किल समय में उन्होंने कभी भी अपनी गरिमा को टूटने नहीं दिया। आज वास्तव में एक दुखद दिन है, ब्रिटेन के परिवार और लोगों के प्रति संवेदना’।

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इंस्टा स्टोरी पर रानी एलिजाबेथ की तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ