Pushpa 2 को 5वें दिन तगड़ा झटका, Allu Arjun की फिल्म में 80 करोड़ से भी ज्यादा की गिरावट

Pushpa 2 Box Office Collection Day 5 (early estimates): साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कमाई में पांचवें दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जी हां, फिल्म की कमाई में 80 करोड़ से भी ज्यादा की गिरावट आई है।

Pushpa 2

Pushpa 2

Pushpa 2 Box Office Collection Day 5 (early estimates): साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर धमाका कर दिया था और फिल्म पहले दिन से ही अंधाधुन रही है। इस बीच अब फिल्म के 5वें दिन की रिलीज का कलेक्शन सामने आ गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन इसकी कमाई में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि इसने पांचवें दिन कितनी कमाई की?

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की 5वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन महज 60 करोड़ रुपये की कमाई है। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव संभव है। इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने महज पांच दिन में ही 589 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Pushpa 2

Pushpa 2

फिल्म की चार दिनों की कमाई

इसके साथ ही अगर फिल्म के बीते चार दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये की कमाई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 119.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और चौथे दिन इस फिल्म ने 141.05 करोड़ की कमाई की है।

80 करोड़ से भी ज्यादा की गिरावट

गौरतलब है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही जमकर कमाई की और ये अभी भी पीछे नहीं हट रही है और तगड़ी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म की कमाई में पांचवें दिन 80 करोड़ से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जी हां, अगर फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन और पांचवें दिन की कमाई को देखा जाए, तो दोनों में 80 करोड़ से भी ज्यादा की गिरावट है।

500 करोड़ का आंकड़ा पार

हालांकि मंडे को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें की गई थी, लेकिन फिल्म की कमाई 60 करोड़ तक ही पहुंच सकी। अब देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितनी कमाई करेगी। फिल्म ने बेहद आसानी से 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। अब देखना ये होगा कि क्या ये फिल्म 1000 करोड़ को छू पाएगी या नहीं या फिर इसकी कमाई धीरे-धीरे करके ऐसे ही घट जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ