Entertainment News: 'डेमनेशन' और 'सैटनटैंगो' के मशहूर निर्माता बेला टार का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की खबरों के शौकीन हैं तो आपको यहां पर एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े हर अपडेट्स पढ़ने के लिए मिलेंगे. फिल्में, वेब सीरीज और टीवी से जुड़े अपडेट के लिए न्यूज24 लाइव के साथ जुड़े रहिए.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: मशहूर हंगेरियन निर्देशक बेला टार का मंगलवार को 70 की उम्र में निधन हो गया है. टार के परिवार में उनकी पत्नी हरानित्जकी हैं, जो उनके निधन के बाद टूट गई हैं. टार को ‘डेमनेशन’ और ‘सैटनटैंगो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्टर गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं इसके साथ रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ग्रीस की रहने वालीं एक मिस्ट्री गर्ल करीना कुबिलियुटे ने भी उसी जगह से पोस्ट की, जिसके बाद से दोनों की साथ में छुट्टियां बनाने वाली अफवाहें भी आ रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ की कमाई

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 1212 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी, उसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 'डेमनेशन' और 'सैटनटैंगो' के मशहूर निर्माता बेला टार का निधन

मशहूर हंगेरियन निर्देशक बेला टार का मंगलवार को 70 की उम्र में निधन हो गया है. टार के परिवार में उनकी पत्नी हरानित्जकी हैं, जो उनके निधन के बाद टूट गई हैं. टार को 'डेमनेशन' और 'सैटनटैंगो' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

Entertainment News LIVE: Daisy Shah के घर की बगल वाली बिल्डिंग में लगी आग

Daisy Shah: सलमान खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री डेजी शाह ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके घर की साइड वाली बिल्डिंग में आग लगी है. वीडियो में डेजी गुस्से से तमतमाई नजर आ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Diljit Dosanjh का नया गाना रिलीज

दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर उनका नया गाना 'सेनोरिटा' रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. गाने को कोलंबियन सुपरस्टार जे बाल्विन ने गाया है.

Entertainment News LIVE: 2 साल पहले आई मूवी OTT पर बार-बार करती है ट्रेंड

The Shawshank Redemption: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बार-बार ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती है. इस फिल्म की कहानी बेहद शानदार है और ये लोगों को बेहद पसंद भी आती है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जिसने की 1200 करोड़ से ज्यादा कमाई, अब सिर्फ 199 रुपये में देख डालिए

Bollywood Movie Watch only Rs.199: हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जो कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है. ये फिल्म लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने तगड़ा ऑफर दे दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 17 फेम Khanzaadi अस्पताल में ए़डमिट, फैंस को हुई टेंशन

Khanzaadi Hospitalised: बिग बॉस 17 फेम और रैपर खानजादी, जिन्हें फिरोजा खान के नाम से भी जाना जाता है, वो अस्पताल में भर्ती हैं. खानजादी ने एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'द राजा साब' को मिला U/A सर्टिफिकेट

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट भी देखी जा रही है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी ने फर्श पर खून धोने वाले सीन में बदलाव करने के लिए कहा है. इसे मोनोक्रोम (काला-सफेद) कर दिया गया है, जिससे इसका असर कम होगा. इसके अलावा सिर काटने वाले सीन को 4 सेकंड छोटा किया गया है.

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड के साथ हार्दिक पांड्या ने की ट्विनिंग, जान्हवी कपूर ने भी ढाया कहर, देखें फोटोज

Celebs Look Viral: बॉलीवुड सेलेब्स हों या फिर खेल जगत के सितारे... अगर वो किसी इवेंट में जाते हैं, तो सारी लाइमलाइट चुरा लेते हैं. हाल ही में नीता अंबानी का एक इवेंट था, जिसमें खेल और फिल्मी दुनिया के स्टार्स पहुंचे, जिसकी फोटोज अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: लिंकअप की खबरों पर कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने दिया जवाब

कार्तिक आर्यन विवादों में फंस चुके हैं, जिसमें उनका नाम इस लड़की से जोड़ा जा रहा है. डेटिंग के रूमर उठने पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने जवाब दिया है. आइए जानते हैं क्या वाकई कार्तिक किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं य़ा नहीं! पूरी खबर पढ़ें.

Entertainment News LIVE: इन कपड़ों के एक बार के बाद पहनना छोड़ देते हैं पवन सिंह

कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडिया कपिल शो' का चौथा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है. ऐसे में इसका अपकमिंग एपिसोड बेहद ही खास और दिलचस्प होने वाला है, जिसकी झलक सामने आ गई है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Border की वो हसीना, जिनकी कंजी आंखों के आज भी लोग दीवाने

Sharbani Mukherji: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म 'बॉर्डर' की कंजी आंखों वाली एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: थलापति विजय की 'जन नायकन' नहीं हो पाएगी रिलीज?

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने हाईकोर्ट का रूख कर लिया है. 9 जनवरी को रिलीज होने को तैयार थलापति की फिल्म को अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Border 2 का गाना ‘घर कब आओगे’ में बड़ा सस्पेंस

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में हाल ही में इसका गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया, जिसमें बड़ा सस्पेंस देखने के लिए मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त बवाल

Pawan Singh: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में तगड़ा बवाल हुआ है. इसका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: समांथा के 'पति' या 'नागा चैतन्य'....कौन है ज्यादा पैसे वाला?

दक्षिण भारत की फेवरेट एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने हाल ही में राज निदिमोरू से शादी की. इससे पहले नागा चैतन्य उनके पूर्व पति थे. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि राज और नागा चैतन्य में कौन ज्यादा अमीर है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के बाद नहीं साइन की कोई फिल्म

एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं, जिसे रिपब्लिक डे के मौके पर 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में वरुण धवन ने फिल्म को लेकर काफी कुछ शेयर किया है. उन्होंने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनसे पूछा गया कि है जवानी तो इश्क होना के बाद कौनसी फिल्म करने वाले हैं तो इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहा हूं. आगे सोचेंगे.' वरुण ने ये भी बताया कि बॉर्डर 2 के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है. उन्होंने बताया कि जो भी खबरें आ रही हैं वो सब अफवाहें हैं.

Entertainment News LIVE: करूर भगदड़ मामला: एक्टर विजय को मिला CBI का समन

करूर भगदड़ मामले में नया अपडेट सामने आया है. थलापति विजय को सीबीआई की ओर से समन जारी किया गया है. उनकी इस रैली में 36 लोगों की मौत हो गई थी. इसे लेकर एक्टर का कहना था कि वह इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: वीर दास ने बताया कैसे इमरान खान ने जताई थी हैप्पी पटेल में काम करने की इच्छा

वीर दास से इमरान खान नेृ आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल' में काम करने की इच्छा जताई थी. ऐसे में वीर दास ने बताया कि इमरान को ये फिल्म कैसे मिली है. उस पल को याद करते हुए वीर ने कहा, 'एक दिन मुझे इमरान का मैसेज आया. वो वैसे भी व्हाट्सअप इस्तेमाल नहीं करते.' उन्होंने बताया, 'मैसेज में लिखा था, सुना है फिल्म अच्छी बन रही है, क्या मैं इसमें कुछ मजेदार कर सकता हूं?' वीर के मुताबिक यह मैसेज उनके लिए एक अच्छा सरप्राइज था, खासकर इसलिए क्योंकि इमरान बहुत चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करते हैं और पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से दूर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस के दिमाग में लगी चोट

Canadian Actress Evangeline Lilly: हॉलीवुड अभिनेत्री इवांगेलिन लिली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके दिमाग में चोट लगी है. एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 21 साल की इस टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा 4,00,00,000 का आलीशान घर!

मात्र 21 साल की उम्र में इस खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में पूरे 4 करोड़ का घर लिया है. इस घर की खूबसूरती देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने बिग बॉस जैसे बड़े रिएलिटी शो हिस्सा लिया था, जिस दौरान वह सुर्खियों में छाई रहीं. पढ़ें पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: मेधा राणा के लिए बेहद खास है 'बॉर्डर 2'

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इस फिल्म से एक्ट्रेस मेधा राणा बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. उन्होंने बताया कि आर्मी लबैकग्राउंड होने के नाते उनके लिए ये फिल्म बेहद ही खास है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार्स, जो बॉक्स ऑफिस पर हुए सबसे ज्यादा फेल!

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ये हैं 'विजय सेतुपति' की 5 धाकड़ फिल्में!

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्में इतनी सस्पेंस और दमदार कहानी से भरी हुई होती है, जिसके आगे बड़ी बड़ी हॉलीवुड मूवीज फेल हैं. ये फिल्में अपनी कहानी, ट्विस्ट और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. आइए जानते हैं विजय सेतुपति की ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: वेकेशन से लौटे ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अराध्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले साल तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. ऐसे में अब कपल को वेकेशन से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी अराध्या भी नजर आई. बच्चन परिवार के तीनों सदस्य ब्लैक कलर की ड्रैस में मैचिंग करते हुए दिखे.

https://www.instagram.com/p/DTKVuZ3Enbb/?img_index=1

Entertainment News LIVE: अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रेयर मीट में सेलेब्स

नए साल के जश्न के मौके पर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था, जिसके बाद अब उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें सना मकबूल, मौनी रॉय, ईशा मालवीय समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

https://www.instagram.com/p/DTKKIWpEkqp/?img_index=7

Entertainment News LIVE: ए.आर रहमान के जन्मदिन पर टीम 'पेड्डी' का खास संदेश

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक हैं. ऐसे में अब एआर रहमान के बर्थडे पर फिल्म की टीम की ओर से उन्हें जन्मदिन विश किया गया है. उनकी फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'टीम पेड्डी की तरफ से ‘इसाई पुइयाल’ एआर रहमान सर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हमें पूरा भरोसा है कि पेड्डी का एल्बम उनके शानदार करियर के बेहतरीन एल्बम्स में से एक होगा. चिकिरी-चिकिरी तो बस शुरुआत है, अगले सिंगल में उनके जादू का इंतजार कीजिए. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी मेंशन की गई है कि फिल्म 27 मार्च, 2026 को रिलीज की जाएगी.

Entertainment News LIVE: ‘संदेशे आते हैं’ के लिए सोनू निगम ने ठुकरा दिया था अवॉर्ड

1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, जिसे सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था. लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इस गाने के लिए सोनू निगम ने अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: ‘वध 2’ का दमदार नया पोस्टर रिलीज

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'वध 2' का नया पोस्टर शेयर किया गया है. इस फिल्म को 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म एक मजबूत और अपने साथ बांधे रखने वाली कहानी का वादा करती है. फिल्म का नया पोस्टर भी कमाल का है.

Entertainment News LIVE: अर्जुन बिजलानी ने सुसर को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट

अर्जुन बिजलानी के सुसर राकेश चंद्र स्वामी का नए साल पर निधन हो गया, जिसके बाद से एक्टर की वाइफ नेहा स्वामी बुरी तरह टूट गईं. वहीं अर्जुन बिजलानी भी अपने ससुर से काफी क्लोज थे. अब एक्टर ने अपने ससुर के लिए इमोशनल नोट लिखा है जो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DTKB0ytiNAz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6aa13113-bf60-4a03-82df-e98324e0dddc

Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' से रुक्मिणी वसंत का पहला लुक रिवील

यश की 'टॉक्सिक' फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का पहला लुक रिवील हुआ है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत मेलिसा का किरदार निभा रही हैं. रुक्मिणी के साथ-साथ फिल्म में यश और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DTKB5FyD5oo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f2ae80ea-217d-4350-8043-3034a8841987

Entertainment News LIVE: टाइगर श्रॉफ ने जाह्नवी कपूर संग शुरू की 'लग जा गले' की शूटिंग!

टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें टाइगर श्रॉफ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.

Entertainment News LIVE: कौन हैं कार्तिक आर्यन संग गोवा वेकेशन पर दिखी मिस्ट्री गर्ल?

कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनकी गोवा वेकेशन से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसके बाद लोगों के मन में एक सवाल खड़ा हो गया कि वह किसी मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं? पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: राधिका आप्टे ने ऑब्सेशन प्यार पर की बात

राधिका आप्टे एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में दिखाए जा रहे ऑब्सेशन प्यार के बारे में बातें की हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSHoOx3DRBP/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के सितारों का हुआ रीयूनियन

'बिग बॉस 19' के सितारों का रीयूनियन हुआ है. अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई से कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें अशनूर के साथ प्रणित मोरे, मालती चाहर, आवेज दरबार और गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं. अशनूर ने इन फोटोज के कैप्शन में 'पॉजिटिव गैंग' लिखा.

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने 2026 में कदम रखते ही स्पेशल पोस्ट की शेयर

प्रियंका चोपड़ा ने 2026 की शुरुआत स्पेशल तरीके से की है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके जीवन की झलकियां दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/reels/DTJv1PyEZ50/

Entertainment News LIVE: फेमस कोरियन स्टार आन सुंग-की का निधन

मशहूर कोरियन एक्टर आन सुंग-की का 74 की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार 30 दिसंबर साल 2025 को एक्टर की खाने खाते हुए तबीयत खराब हो गई थी. खाना खाते हुए एक्टर दम घुटने से बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अगस्त्य नंदा ने बच्चन-कपूर की लीगेसी को आगे बढ़ाने पर की बात

अगस्त्य नंदा ने हाल ही में बच्चन और कपूर परिवार की लीगेसी आगे बढ़ाने के दबाव पर बात की है. एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बच्चन और कपूर परिवार की लीगेसी आगे बढ़ाने मेरी जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि मैं नंदा परिवार से हूं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9' का हुआ आगाज

'मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9' का आगाज सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर हो चुका है. इस बार 3 ऐसे जज दिखाई दे रहे हैं, जो सालों से ऑडियंस को अपनी कुकिंग से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इस बार शो में रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर जज बने हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DTIszOGiJ0P/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6966d217-a768-4210-b3ae-8ca5b3b9649f

Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन?

अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक 21.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.6 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की थी, उसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है.

https://www.instagram.com/p/DRzeTG-jMDg/

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने 32 दिनों में कितनी की कमाई?

'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं. 32वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 776.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 1212 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/

Entertainment News LIVE: मिस्ट्री गर्ल संग गोवा में छुट्टियां मना रहे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में एक्टर गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं इसके साथ रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ग्रीस की रहने वालीं एक मिस्ट्री गर्ल करीना कुबिलियुटे ने भी उसी जगह से पोस्ट की, जिसके बाद से दोनों की साथ में छुट्टियां बनाने वाली अफवाहें भी आ रही हैं.

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1q4g35m/kartik_is_vacationing_in_goa_with_this_girl/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/kartik-aaryan-is-vacationing-with-a-mystery-girl-in-goa-viral-beach-pics-set-reddit-on-fire-9811856.html

Entertainment News LIVE: MasterChef 9 का हुआ आगाज, कौन हैं शो के जज?

'मास्टरशेफ इंडिया' का 9वां सीजन आ गया है. ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है. शो के इस सीजन के जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं.

Entertainment News LIVE: Arjun Bijlani के ससुर की प्रेयर मीट में पहुंचे स्टार्स

Arjun Bijlani Father In Law Prayer Meet: नए साल के मौके पर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया था. आज उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें कई टीवी सेलेब्स पहुंचे थे. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन थे ये शख्स? जिन्हें लता मंगेशकर मानती थीं गुरु

C. Ramchandra: आज हम आपको म्यूजिक इंडस्ट्री के एक ऐसे नाम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. इतना ही नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर उन्हें अपना गुरू मानती थीं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: द राजा साब का गाना नाचे-नाचे रिलीज

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' का गाना 'नाचे-नाचे' रिलीज हो गया है. ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: पैप्स पर क्यों भड़के थे सनी देओल?

Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. हीमैन के निधन से सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है. जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, तो सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर अब हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sudha Chandran पर आई माता, तो लोगों ने बताया ‘ड्रामा’, अब एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Sudha Chandran: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बर्थडे पार्टी में नशे में धुत्त दिखे पवन सिंह!

Pawan Singh Birthday: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह ने आज 5 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा लग रहा कि पवन सिंह नशे में हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगा यश की 'टॉक्सिक' का टीजर?

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर को लेकर अपडेट आया है. इस फिल्म के टीजर का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. जी हां, फिल्म का टीजर 8 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाला है. ये खबर सुनते ही फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें कि 8 जनवरी को यश का बर्थडे है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का टीजर उसी दिन रिलीज होगा.

Entertainment News LIVE: 2026 में इन 8 सेलेब्स की शादी पर होगी फैंस की निगाहें

2026 में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में रहने वाले हैं. इन सेलेब्स की शादी पर भी फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं. चलिए बताते हैं उन रूमर्ड जोड़ियों के बारे में, जो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: मॉम बनने के बाद भी कम नहीं हुआ दीपिका का स्टाइल, देखें फोटोज

Deepika Padukone Latest Look Photos: आज 5 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था. हालांकि, एक्ट्रेस का फैशन नहीं बदला है. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: Sunil Grover की मिमिक्री पर आया Aamir Khan का रिएक्शन

Aamir Khan Reaction on Sunil Grover Mimicry: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. शो में इस बीच सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री की है, जिस पर आमिर खान का रिएक्शन आया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘एकाकी चैप्टर 4’ में दिखा रोहित शेट्टी और उपेंद्र लिमये का धमाकेदार कैमियो!

आशीष चंचलानी की एकाकी का चौथा चैप्टर रिलीज़ हो चुका है और इसमें बॉलीवुड का बड़ा सरप्राइज़ देखने को मिल रहा है. मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी और बेहतरीन अभिनेता उपेंद्र लिमये का यह डबल कैमियो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा. उनकी अचानक एंट्री शो की हॉरर-कॉमेडी के रंग में पूरी तरह फिट बैठती है. यह साथ आना आशीष और रोहित की दोस्ती और आपसी प्यार को भी दिखाता है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है. इसके साथ ही आशीष ने यूट्यूब पर बॉलीवुड को ऐसे अंदाज में लाकर दिखाया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

Entertainment News LIVE: आमिर खान की 'हैप्पी पटेल' का रोमांटिक गाना ‘चांटा तेरा’ रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का नया रोमांटिक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल, ‘चांटा तेरा’ हैं. वीर दास और मिथिला पालकर पर फिल्माया गया यह हटके डुएट अपने मजेदार और अलग अंदाज के साथ फिल्म के मूड से पूरी तरह मेल खाता है.

Entertainment News LIVE: इस दिन रिलीज होगी आशुतोष राणा की नई फिल्म

आशुतोष राणा की नई फिल्म 'One Two Cha Cha Chaa' का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DTH-nnYDRu7/?img_index=1

Entertainment News LIVE: रोमांटिक वेकेशन से लौटे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में काफी है. दोनों न्यू ईयर 2026 वेकेशन पर रोम गए थे. जहां से उनकी फोटोज भी सामने आए थे. ऐसे में अब दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. दोनों रोमांटिक वेकेशन से लौट चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DTHxa_xEqUS/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट का खुलासा!

साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसे इसी साल सितंबर में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन अहम रोल में होंगे. फिल्म की रिलीज का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि जल्द किया जाएगा.

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके को एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने बड़ा केक काटा और इस दौरान फैंस ने 'ओम शांति ओम' का गाना 'अजब सी' भी गाया है. देखिए वीडियो...

https://www.instagram.com/p/DTH1eiUkj_B/?img_index=2&igsh=ZXYxZnZ5M3A0NHNq

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस मराठी 3' फेम Jay Dudhane अरेस्ट

'स्प्लिट्सविला 13' और 'बिग बॉस मराठी 3' फेम Jay Dudhane को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, रियल एस्टेट स्कैम के आरोप के तहत उन्हें अरेस्ट किया गया है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण माने ने गिरफ्तारी को कंफर्म किया है.

Entertainment News LIVE: 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया ट्रेलर आउट

कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है तो फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया गया है. इसे 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Entertainment News LIVE: 'दीपिका पादुकोण' के बर्थडे पर फैंस की मौज!

दीपिका पादुकोण ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. अपने फैनमीट अप के दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को 15,000 तक के गिफ्ट बांटें. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'बियोंड द केरल स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान

विपुल शाह की फिल्म 'बियोंड द केरल स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. सनसाइन की ओर से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसके साथ रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/DTHnvB0E3gX/

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण का लकी चार्म हैं ये एक्टर

दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क में हुआ था. उन्होंने साल 2007 में एक्टिंग शुरू की थी. उन्होंने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था, जिसके बाद उनकी किस्मत चमक उठी थी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स ने 'सिंगल पापा 2' का किया ऐलान

नेटफ्लिक्स ने नए साल के साथ ही 'सिंगल पापा 2' का ऐलान किया है. कुणा खेमू की इस फिल्म का पहला सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी.

Entertainment News LIVE: केएल राहुल-अथिया शेट्टी और अरशद वारसी के नाम पर फर्जीवाड़ा

केएल राहुल-अथिया शेट्टी और अरशद वारसी के नाम पर एक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. एडवर्टाइजमेंट फर्म के 3 कर्मचारियों ने तीनों स्टार्स के नाम पर फर्जीवाड़ा बताकर करोड़ों रुपये गबन किए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा

एक्टर, प्रोड्यूसर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर नई और युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है. दीपिका ने फैंस को बर्थडे पर तोहफा दिया और नए प्रोग्राम 'द ऑनसेट प्रोग्राम' की शुरुआत की है.

https://www.instagram.com/reel/DTHWjwdkuMR/

Entertainment News LIVE: रवि किशन ने पवन सिंह को विश किया बर्थडे

पवन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने पावरस्टार को बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा, 'भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एवं सह अभिनेता प्रिय छोटे भाई पवन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.'

Entertainment News LIVE: 'खोसला का घोसला 2' में रवि किशन की एंट्री

अनुपम खेर ने एक्स अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने खुशी जाहिर की कि उनकी फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में रवि किशन की एंट्री हो चुकी है. दोनों ही स्टार साथ में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड दिखे.

Entertainment News LIVE: India’s Got Talent Winner: ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने जीता ताज

फेमस टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन 11 के विनर का इंतजार खत्म हो गया है. 7 फाइनलिस्ट को हराकर कोलकाता के डांस ग्रुप 'अमेजिंग अप्सरास' ने इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: ‘इक्कीस’ की कमाई

‘इक्कीस’ के पहले वीकेंड की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो पहले वीकेंड के बाद इसकी कुल कमाई 20.15 करोड़ की हो चुकी है. इसने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 5 करोड़ का बिजनेस किया.

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ की 31वें दिन की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो 31वें दिन इस फिल्म ने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कमाई 772.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

Entertainment News LIVE: आज रिलीज होगा ‘राजासाब’ का गाना ‘नाचे नाचे’

प्रभास की फिल्म ‘राजासाब’ 9 जनवरी, 2025 को बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाते हुए नजर आने वाली है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच अब फिल्म का नया गाना रिलीज होने वाला है, जिसके बोल ‘नाचे नाचे’ है. इस गाने का ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट भी है, जो मुंबई के जुहू में रखा गया है. गाने को दोपहर में 12.30 बजे के बाद रिलीज किया जाएगा.

Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 की दौड़ में शामिल मराठी फिल्म ‘दशावतार’

नए साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ने सात समंदर पार बड़ा कारनामा किया है. इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिलीप प्रभावलकर और महेश मांजरेकर की इस फिल्म आधिकारिक तौर पर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो चुकी है. ये कंटेन्शन लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ ही 2026 की शुरुआत शानदार हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ