तलाक के बाद पछता रहीं Priyanka Chopra की एक्स जेठानी? एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Sophie Turner calls being a single mother a ‘struggle’ post divorce: साल 2023 में सोफी टर्नर और जो जोनस ने अलग होने का फैसला किया। अब सोफी ने सिंगल मां होने पर बड़ा बयान दिया है।

Sophie Turner calls being a single mother a 'struggle' post divorce

Sophie Turner calls being a single mother a 'struggle' post divorce

Sophie Turner calls being a single mother a ‘struggle’ post divorce: साल 2023 में अभिनेता जो जोनास ने अपनी पत्नी और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की स्टार सोफी टर्नर से तलाक लेने का फैसला किया, जिससे उनके फैंस चौंक गए। चार सालों की शादी के बाद जो ने डिफरेंसेस का हवाला देते हुए तलाक लेने का फैसला किया। उनकी बेटियों की कस्टडी को लेकर हाल ही में फैसला हुआ है कि दोनों बच्चियां सोफी के पास ही रहेंगी। इस बीच सोफी ने अब एक इंटरव्यू में सिंगल मां होने के नुकसान के बारे में बात की है।

विज्ञापन

सोफी ने बयान में क्या कहा?

सोफी ने अपने नए शो ‘जोआन’ के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘अगर मैं मां नहीं होती, तो मुझे नहीं पता कि मैं इसे उसी एनर्जी के साथ कर पाती या नहीं। सिंगल मां होना वास्तव में मुश्किल है। मेरा किरदार जोआन हमेशा सही चीजें नहीं करती, लेकिन उसे अपनी बेटी के लिए लड़ते हुए देखना वाकई बेहतरीन है।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ITV (@itv)

उन्होंने आगे कहा, ‘बच्चों के लिए ये जरूरी है कि वो जानें कि माता-पिता उनके लिए कितना मेहनत करते हैं। मदरहुड से शर्म को भी जोड़ा जाता है। अगर आप काम पर जाते हैं, तो आपको शर्मिंदा किया जाता है और अगर आप नहीं जाते, तो भी।’

विज्ञापन

सोफी और जो का हुआ तलाक

सोफी और निक जोनस के बड़े भाई जो ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद साल 2017 में सगाई की और 2019 में लास वेगास में शादी की। बाद में उसी साल फ्रांस में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। सोफी ने जो के साथ न्यूयॉर्क सिटी में नई जिंदगी की शुरुआत की और उनकी दो बेटियां हैं, जिनका जन्म 2020 और 2022 में हुआ।

तलाक पर जोड़े की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल बयान में कहा गया, ‘चार शानदार सालों की शादी के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के पीछे कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन सच ये है कि ये दोनों का फैसला है। हम सभी से हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ