---विज्ञापन---

Javed Akhtar के साथ खटपट पर Salman का खुलासा, किस वजह से सालों से बात नहीं करते दोनों भाई?

Javed Akhtar Brother Salman on their Rift: हाल ही में जावेद अख्तर के छोटे भाई सलमान अख्तर ने अपने भाई के साथ सालों से बंद हुई बातचीत पर क्या खुलासा किया है, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Javed Akhtar Brother Salman on their Rift: बॉलीवुड के वरिष्ठ राइटर और गीतकार जावेद अख्तर हाल ही में अपनी डॉक्यूसीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ को लेकर चर्चाओं में थे। इस सीरीज में सलीम और जावेद की आइकॉनिक जोड़ी के सफर को दिखाया गया है। इसी बीच अब जावेद अख्तर के छोटे भाई और मनोविश्लेषक सलमान अख्तर ने अपने भाई के साथ सालों से बंद हुई बातचीत पर बड़ा खुलासा किया है।

जावेद से बात ना कर पाने से दुखीं हैं सलमान

हाल ही में सलमान अख्तर ने अपने और जावेद के बीच बातचीत न होने पर खुलकर चर्चा की है। एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि दोनों भाई बेशक दशकों से बात नहीं कर रहे है लेकिन फिर भी वो दिल से हम जुड़े हुए हैं।

---विज्ञापन---

सलमान ने अपनी नई किताब ‘घर का भेदी’ का जिक्र किया, जिसमें उनके परिवार के बारे में गहराई से लिखा गया है। इस किताब में जावेद के लिए एक खास चैप्टर है, जिसमें उनकी पांच कविताएं भी शामिल हैं। सलमान ने कहा, ‘हमारे बीच की ये दूरी किसी विडंबना से कम नहीं है। मैं मनोविश्लेषकों और लेखकों के बारे में लिखता हूं जिनसे मैंने कभी मुलाकात नहीं की। जावेद के बारे में लिखना और उनसे न मिलना मेरे लिए बड़े झटके से कम नहीं है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Javed Akhtar (@jaduakhtar)

---विज्ञापन---

जावेद से रिश्ते सुधारने पर सलमान का बयान

जब उनसे पूछा गया कि क्या जावेद संबंध सुधारना चाहते हैं, तो सलमान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘अगर वो मुझसे बात करना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि मैं एक अच्छा व्यक्ति हूं।”

सलमान ने ये भी साफ किया कि उनके और जावेद के बीच बात न होने की वजहें बहुत उलझी हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘इन बातों के पीछे भावनाएं और इतिहास होते हैं। ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती। जावेद एक बुद्धिमान और प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं।”

---विज्ञापन---

हालांकि वो एक-दूसरे से दूर हैं, सलमान का कहना है कि उनका एक गहरा रिश्ता रहा है। वो बेशक अपने भाई से ना मिलें लेकिन उनका रिश्ता काफी खास रहा है।

जावेद पर पहली बार बोले सलमान

आपको बता दें ये पहली बार है जब सलमान ने खुलकर अपने और जावेद के बीच के मतभेदों के बारे में बात की है। जावेद ने अपने पिता के साथ अपने खराब रिश्ते पर काफी चर्चा की है, लेकिन भाई के साथ की दूरी पर चर्चा कम ही हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस दिन आएगा Singham Again का Teaser! इस मामले में फिल्म ने Bhool Bhulaiyaa 3 को छोड़ा पीछे

First published on: Sep 30, 2024 08:16 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola