बॉलीवुड में इन दिनों एक फैमिली विवाद काफी सुर्खियों में बना हुआ है. बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर को तलाक के पेपर जमा कराने की मांग की है. इसी बीच दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने करिश्मा कपूर का साथ दिया था. दरअसल कल उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, “ये जो कुछ किया जा रहा मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. पहली बात तो यह है कि अगर मेरे भाई को उनसे (प्रिया) कोई बात करनी होती, तो वो शादी के दौरान ही कर देते. यही कारण है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो ये सब क्यों कर रही हैं.”
यह भी पढ़ें: ‘रांझणा’ के डायरेक्टर पर एरोस ने ठोका 84 करोड़ का दावा, धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ से जुड़ा है मामला
प्रिया कपूर ने मंधिरा के खिलाफ दायर की याचिका
हालांकि, अब संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा और एक अन्य सदस्य के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है. दरअसल प्रिया ने यह आरोप लगाया है कि उनकी ननद मंधिरा पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है. इतना नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंधिरा ये सब इसलिए कर रही है ताकि मेरी (प्रिया) प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सके.
यह भी पढ़ें: ‘DON 3’ से रणवीर सिंह का पत्ता साफ? शाहरुख खान की एंट्री पर मेकर्स की बड़ी डिमांड
पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रिया कपूर को बुलाया
आपको बता दें कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दायर शिकायत में यह कहा गया है कि मंधिरा कपूर स्मिथ ने पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और न्यूज में ऐसी बातें कहीं हैं, जिसे सुनकर लगता है कि वो निजी हमले कर रही है. दरअसल अभी भी यह पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है. आपको बता दें कि आज यानी 17 जनवरी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग ने इस पूरे मामले की सुनवाई की है. दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रिया कपूर को 21 तारीख को कोर्ट में बुलाया है. ताकी वो यहां आकर सबूत रिकॉर्ड करा सकें
यह भी पढ़ें: OTT Release: 2026 में रिलीज होंगी ‘गुल्लक 5’, ‘पंचायत 5’ समेत 6 वेब सीरीज
प्रिया ने कारवाई की मांग की
प्रिया कपूर ने अपनी याचिका में कहा है कि मंधिरा के द्वारा लगाए आरोप बेकार है और उनके सम्मान और सामाजिक इज्जत पर सीधा हमला है. उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह के जरिए अदालत में याचिका दायर कर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है.
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines